30 मई तक जमा कर सकेंगे पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र, आज से प्रक्रिया प्रारंभ : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Spread the love

– जिला की 10 पंचायतों में 15 जून को प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न कराए जाएंगे उपचुनाव

फरीदाबाद, 24 मई। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की 10 पंचायतों में उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया प्रक्रिया आरंभ हो गयी है जोकि 30 मई तक जारी रहेगी (25 मई रविवार व 29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर)। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला में आगामी पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जाँच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के उपरान्त जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहते हैं वे 2 जून को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूची में शामिल बचे हुए प्रत्याशियों को इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।

इन पंचायतों में होंगे उपचुनाव
उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि फरीदाबाद जिला के तीन ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में आगामी पंचायती उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक फरीदाबाद के अंतर्गत जसाना, मादलपुर, कवरा, फतेहपुर तगा एवं सिधोला गांवों में उपचुनाव कराए जाएंगे। इसी प्रकार ब्लॉक बल्लभगढ़ में लधियापुर, जकोपुर, जवा एवं प्रह्लादपुर माजरा डीग, तथा ब्लॉक तिगांव में कबूलपुर पट्टी परवरिश गांव में उपचुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में ये उपचुनाव 15 जून को संपन्न कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया है। डीसी ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया व मतगणना का कार्य सम्पन्न होने के उपरांत चुनाव का रिजल्ट मतदान केंद्र पर ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किन्ही परिस्थितियों में यदि रिपोल कराया जाता है इसके लिए आयोग ने मतदान व रिजल्ट घोषित करने के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की है। डीसी ने कहा कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव