सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी : डीसी

Spread the love

 

– डीसी विक्रम सिंह ने अफसरों को दिए निर्देश: शिकायतों के समयबद्ध समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

– सभी विभागों के नोडल अधिकारी शिकायतों के समाधान की एटीआर जरूर अपलोड करें

 

फरीदाबाद, 30 अप्रैल। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि सीएम विंडो,जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता से निपटान करना सुनिश्चित करें। डीसी ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों के समाधान की आन लाइन प्लेटफार्म पर एटीआर जरूर अपलोड करें। डीसी विक्रम सिंह ने आज बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा कर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक में सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन पोर्टलों की समीक्षा करते हैं, ऐसे में शिकायतों के निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पोर्टल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी रोजाना पोर्टल खोलकर शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। शिकायत मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर उसका निपटान करें और उसे ओवरड्यू न होने दें।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि लंबित शिकायतों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन प्रणाली के जरिए पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करें।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायत ज्यादा पेंडिंग हैं, इनका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिसमें एक से ज्यादा विभागों से संबंधित होती है, इसलिए आपसी तालमेल के साथ उस समस्या का समाधान करें।

समीक्षा बैठक में एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे