चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रोड शो और जनसभाओं से दिखाई ताकत

Spread the love

भाजपा की एकतरफा लहर से विरोधियों में मची खलबली : विपुल गोयल
47 कमल खिलाकर कांग्रेस को जीरो पर आउट करेगी फरीदाबाद की देवतुल्य जनता : विपुल गोयल
भाजपामय हुआ शहर, जगह-जगह पर लोगों ने रोड शो का किया स्वागत, फूल भी बरसाए

फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रोड शो निकालकर और जनसभाएं कर  अपनी ताकत दिखाई। उनका रोड शो जहां-जहां से गुजरा, लोग उनके साथ जुड़ते गए। प्रवीण बत्रा जोशी के रोड शो से लोगों के समर्थन की ताकत दिखी और भाजपा की जीत सुनिश्चित दिखाई दी । चुनावी फिजां में फरीदाबाद शहर भाजपामय हो गया।  चुनाव प्रचार अंतिम दिन कई  रोड शो व सभाएं आयोजित की गई। पहला रोड शो भारत कालोनी में निकाला गया । फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-33 की  भारत  कालोनी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने  अपने प्रिय नेता कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी, जिला अध्यक्ष  राजकुमार वोहरा   और पार्षद प्रत्याशियों पर फूल बरसाये और जगह जगह उनका स्वागत किया । वार्ड 31 में प्रवीण बत्रा जोशी ने  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ वार्ड 31 प्रत्याशी  सैफाली सिंगला और वार्ड 32 विनोद भाटी के समर्थन में  ओल्ड फरीदाबाद में भी रोड शो निकाला। इस रोड शो में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल उनके साथ खुली जीप में सवार रहे। इस दौरान उन्होंने वार्ड-31 से पार्षद प्रत्याशी सैफाली सिंगला को भी विजयी बनाने की अपील की। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-33 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रोड शो के साथ वीरवती वाटिका में जनसभा भी की। उन्होंने इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ज्योति सिलानी को भी विजयी बनाने का जनता से आह्वान किया। पिछले करीब दो सप्ताह से चुनाव प्रचार में दिन-रात तूफानी दौरे करते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन ने चुनाव जीत की राह को आसान बनाया है। संगठन के बड़े नेता, मंत्री, पदाधिकारी सबने चुनाव में अपनी ताकत झोंककर रखी। नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में, हर गली, मोहल्ले में मतदाताओं तक पहुंचकर भाजपा के नेताओं ने संगठन का एजेंडा पहुंचाया। अपने विकास का रोडमैप जनता के बीच रखा।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है: विपुल गोयल

हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी और सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजेता बनाने की जनता से अपील की। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि भाजपा की सौबले इंजन की सरकार जनता के विकास के लिए है और लगातार प्रदेश के विकास के साथ जनता को मजबूत करने का काम कर रही है । नागर निगम चुनाव में भी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी । कांग्रेस का नगर निगम चुनाव में भी सूपड़ा साफ होने जा रहा है। फरीदाबाद की देवतुल्य 47 कमल खिलाकर  कांग्रेस को जीरो पर आउट करेगी । कांग्रेस का अस्तित्व यहां से समाप्त हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक तो कुनबा घट चुका है। जो बचा है वह आपस में ही झगड़ रहा है। ऐसे में उनसे किसी भी तरह की उम्मीद करना हमारा ही नुकसान है। उन्होंने फरीदाबाद के वोटर्स से अपील की कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर डालें।

कमल के फूल पर दिया गया एक एक वोट बदलेगा फरीदाबाद की तकदीर एवं तस्वीर : प्रवीण बत्रा जोशी

मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मिले जनता के प्यार से अभिभूत हैं । पिछले 2 सप्ताह के दौरान सभी वार्डों में जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला और मुझे पूर्ण विशवास है कि 2 मार्च फरीदाबाद की जनता अपने आशीर्वाद के रूप में कमल को वोट देकर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनकर फरीदाबाद के विकास की सुनिश्चित करेगी  । श्रीमती  जोशी ने कहा कि  कमल का फूल हम सबके सुनहरे भविष्य के लिए है। दो मार्च को कमल के फूल पर दिया गया वोट फरीदाबाद की नई तकदीर लिखेगा। यहां की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि हमारा फरीदाबाद स्वच्छ, सुंदर हो, इसके लिए पूरी योजना से काम किया जाएगा। उन्होंने फरीदाबाद के मतदाताओं से अपील की कि उनके साथ-साथ सभी भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों को भी विजयी बनाने का काम करें। 2 मार्च को एक एक वोट कमल के फूल पर डालकर भाजपा को भरी मतों से विजयी बनायें ।

  • Related Posts

    भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

    Spread the love

    Spread the love बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम,…

    Continue reading
    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  -मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत फरीदाबाद। बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव