करीब पौने दो करोड रुपए से बनेगी पल्ला तिलपत सड़क : राजेश नागर

Spread the love

मंत्री राजेश नागर ने काम को जल्द पूरा करने की ठेकेदार को दी हिदायत, बोले समय पर पूरा हो विकास कार्य

फरीदाबाद | मंत्री राजेश नागर ने आज तिलपत विधानसभा क्षेत्र की पल्ला तिलपत सड़क को बनाने के काम की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया साथ ही ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दे डाली।
यह सड़क परशुराम चौक से लेकर बागवाली गली तक आरसीसी सीमेंट की बनाई जाएगी जिस पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी साथ ही करीब 36 लाख की लागत से सीवर की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तेजी से हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम साहब किसी विकास कार्य के लिए मना नहीं करते हैं। पूरे तिगांव विधानसभा में चल रहे विकास कार्य इस बात का सबूत हैं। नागर ने ठेकेदार और मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह समय पर सड़क और सीवर की व्यवस्था करके दे l जिससे कि लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नागर ने बताया कि हर विकास कार्य पर समय सीमा का ख्याल रखा जा रहा है वहीं काम की क्वालिटी पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को हिदायत दी जा चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई खामी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुष्कर राम पूर्व सरपंच, पार्षद लाल मिश्रा ,वासुदेव भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, ओम दत्त शर्मा, प्रवेश शर्मा, जयपाल शर्मा, बृज गोपाल शर्मा, बबल बैसला, प्रदीप त्रिपाठी, चुन्नी पाराशर, शंकर ठाकुर, अमित भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, शीशराम अवाना, मुकेश शर्मा सराय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन