पंचकुला में नव निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री सैनी ने किए अहम ऐलान, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी रखा वक्तव्य

Spread the love

पंचकुला, मंगलवार | हरियाणा के नव निर्वाचित महापौर, नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला के इंद्रधनुष स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बिना भेदभाव कार्य करने की अपील की और नगर पालिकाओं के विकास के लिए ₹587 करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने निकाय चुनावों में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए मेयर और चेयरमैन के चुनाव सीधे वोटिंग से कराने का फैसला लिया, जिससे जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने की वित्तीय स्वायत्तता और मानदेय वृद्धि की घोषणा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा, “महापौर अपने शहर के प्रथम नागरिक होते हैं, इसलिए उनका दायित्व है कि वे अपने नगर निगम को भी प्रथम स्थान पर लेकर जाएं।”

विपुल गोयल ने कहा कि जब हम “सरकार” शब्द सुनते हैं, तो ऐसा लगता है कि यह हमसे दूर बैठी कोई चीज़ है जो हमारे लिए काम कर रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 घंटे अपने द्वार प्रदेश के परिवार के लिए खोलकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्रांति के माध्यम से सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी को खत्म कर दिया है। फिर भी, जमीनी स्तर पर जो सरकार लोगों को नाम से पहचानती है, घर-घर जाती है, और जनता से सीधा संवाद करती है, वह निकाय सरकार है।

उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए संपत्ति कर, कचरा शुल्क, विज्ञापन शुल्क, पानी और सीवर शुल्क के निर्धारण की न्यूनतम और अधिकतम सीमा के अंदर स्वायत्तता देने की भी घोषणा की।

नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जनप्रतिनिधियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए बताया कि नगर निगमों में महापौर का मानदेय ₹30,000 किया गया है, जबकि वरिष्ठ उप महापौर  को 25,000 रुपए, उप महापौर  को 20,000 रुपए  एवं पार्षदों को 15,000 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

इसी प्रकार से नगर परिषदों में प्रधान का मानदेय ₹18,000 तथा उप प्रधान व पार्षदों का मानदेय ₹12,000 होगा। नगर पालिकाओं में प्रधान का मानदेय ₹10,000 होगा एवं उप प्रधान व पार्षदों को ₹8,000 मिलेंगे

स्थानीय निकाय मंत्री का स्वच्छता पर जोर

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वच्छता को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्होंने अपील की कि हर शहर की पहचान उसकी स्वच्छता से होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐप और पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय सरकारों के कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए “e-समाधान मोबाइल एप्लिकेशन” और “शिकायत निवारण पोर्टल” का शुभारंभ किया। इस डिजिटल पहल से नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ तेजी से मिलेगा।

नशा मुक्त हरियाणा के लिए “मानस पोर्टल” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सैनी ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दिशा में “मानस पोर्टल” की शुरुआत की गई है, जो नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और पुनर्वास कार्यक्रमों को मजबूत करेगा।

हरियाणा में नागरिकों और सरकार के बीच दूरी खत्म करने का प्रयास

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार जनता के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना और पेंशन योजनाओं जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि निकाय सरकारें ही वह इकाई हैं, जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को तुरंत हल कर सकती हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर एवं गौरव गौतम सहित भाजपा के सांसद एवं विधायकगण सम्मिलित रहे।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा