डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-28 फरीदाबाद में “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन

Spread the love

 400 से अधिक छात्रों व अध्यापकों को किया गया जागरूक

 फरीदाबाद  | पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के 400 छात्रों एवं अध्यापकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य था विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से सुरक्षा, नशा मुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाना।

सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा निम्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई:

सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, स्टॉप लाइन पर रुकना आदि की महत्ता।

साइबर अपराधों से बचाव और साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर क्राइम पोर्टल और संचार साथी पोर्टल की उपयोगिता।

नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान, नशा बेचने वालों की सूचना 90508 91508 नंबर पर देने की अपील।

महिला सुरक्षा, नैतिक जिम्मेदारियाँ और छात्रों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर।

सभी प्रतिभागियों को बताया गया कि वे स्वयं के साथ समाज को सुरक्षित रखने में योगदान दें और पुलिस की आंख और कान बनकर सहयोग करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी को सड़क सुरक्षा, साइबर सतर्कता और नशामुक्ति का संकल्प भी दिलवाया गया।

फरीदाबाद पुलिस का यह प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को जागरूक कर एक सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त फरीदाबाद का निर्माण किया जा सके।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा