पूर्वांचल के लोगों को भाजपा पर भरोसा है: मनोज तिवारी

Spread the love

तिगांव विधानसभा के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे सांसद गायक मनोज तिवारी
हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर भी रहे मौजूद

फरीदाबाद
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आज संसद सदस्य एवं गायक मनोज तिवारी ने सभा की और लोगों से वोट की अपील की।
तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग भाजपा पर विश्वास करते हैं इसलिए जहां भी रहें, वह भाजपा को समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बड़ाया है। हमें अपने प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने हैं। इसके लिए हरियाणा में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, जिससे कि विकास की गति तेज होगी।
उन्होंने कहा कि जब ऊपर से नीचे एक पार्टी की सरकार होती है तो विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आती है। किसी प्रकार का राजनीतिक एजेंडा रुकावट नहीं बन पाता है। इसलिए नगर निगम चुनाव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को वोट देकर विजय बनाएं।
तिवारी ने कहा कि भाजपा अमीर गरीब के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है। भाजपा में धर्म भाषा और क्षेत्र के नाम पर भेदभाव नहीं होते हैं। इसलिए हम सबको भाजपा के सभी प्रत्याशियों और मेयर प्रत्याशी को एक मुश्त वोट देकर विजय बनाना है।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र की जनता बहुत समझदार है। उन्होंने लगातार केंद्र एवं राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। वहीं वह अब यहां फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। जिससे विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर तिगांव क्षेत्र के सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने बांध रोड और नवीन नगर में विशाल जनसभाएं की और लोगों से समर्थन मांगा।
बता दें कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के नहर पार इलाकों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश बिहार के लोग रहते हैं। जिनके बीच मनोज तिवारी को लेकर दीवानगी देखी जाती है। ऐसे में मनोज तिवारी की सभाएं भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के जीत के अंतर को कई गुना बढ़ाने का काम करेंगे।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल