भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को पंजाबी समाज का खुला समर्थन  

Spread the love

पंजाबी समाज के समर्थन से और मजबूत हुईं भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को फरीदाबाद पंजाबी सभा ने खुला समर्थन दिया है। इस समर्थन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी और अधिक मजबूत हो गई हैं। लगातार उन्हें मिल रहे समर्थन से विरोधी प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सेक्टर-16 स्थित पंजाबी सभा की ओर से मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को अपने परिसर में आमंत्रित किया और पंजाबी समाज की ओर से भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी व पार्षद प्रत्याशियों का अभिनंदन किया गया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर ने भी शिरकत की।

मेयर प्रत्याशी के साथ वार्ड-30 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल नागर, वार्ड-31 से पार्षद प्रत्याशी शैफाली सिंगला, वार्ड-32 से पार्षद प्रत्याशी विनोद भाटी, वार्ड-35 से प्रत्याशी सचिन शर्मा को पंजाबी समाज ने पूर्ण समर्थन दिया। कार्यक्रम में वार्ड-36 से निर्विरोध चुने गए नवनिर्वाचित पार्षद कुलदीप सिंह साहनी, डी. बरेजा, यश बब्बर, राजू मिगलानी, पवन डावर, प्रवेश मेहता, एम. सहगल, तिलक अरोड़ा, करन सिंगला, मनमोहन गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा का लहराएगा परचम  : कृष्णपाल गुर्जर

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी मजबूत प्रत्याशी हैं। जनता से उनका आह्वान है कि रिकॉर्ड मतों से उन्हें विजयी बनाकर अपने फरीदाबाद का विकास कराने की मजबूत नींव रखें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहर रहा है। अब देश, प्रदेश, शहर के विकास के लिए भाजपा ही विकल्प है। इसलिए जनता भाजपा को ही चुनावों में विजयी दिलाती है। उन्होंने कहा कि गुमराह करके सरकार में आने वाले दल सत्ता से बाहर होते

जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जनता ने विपक्षियों को वोट की चोट से करारा जवाब दिया। अब निकाय चुनावों में हरियाणा की बारी है, भाजपा लहताएगी जीत का परचम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से पूरा देश प्रभावित: विपुल गोयल

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी के समर्थन में वोटों की अपील करते हुए कहा कि फरीदाबाद ही नहीं पूरे देश का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। इसलिए जनता देशभर में भाजपा को ही चुन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से पूरा देश प्रभावित है। भारत देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत नेता बनकर उभरे हैं। सुपर पावर देश भी अब भारत का प्रतिनिधित्व स्वीकार करते हैं।

जीत तयजीत का अंतर बढ़ाने पर मेहनत करें: राजेश नागर

 तिगांव से भाजपा के विधायक राजेश नागर ने मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को विजयी बनाने का मन तो जनता बना चुकी है, अब तो जीत का अंतर बढ़ाने के लिए हमें मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और नीतियों पर जनता का पूरा भरोसा है। इस भरोसे को हम सबने कायम रखा है। इसी भरोसे पर ही जनता नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को विजयी बनाने का काम करेगी।

भाजपा की विकास की नीतियों से प्रभावित जनता चुनेगी, कमल: प्रवीण बत्रा जोशी

इस कार्यक्रम में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता 2 मार्च का इंतजार कर रही है। चुनाव के दिन मतदाता ईवीएम में कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन विकसित, विकासशील भारत है। ऐसे ही हमारा मिशन विकसित और विकासशील फरीदाबाद है। जनता के आशीर्वाद से मेयर की कुर्सी संभालते ही विकास की लहर शुरू हो जाएगी।

  • Related Posts

    फरीदाबाद पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाही

    Spread the love

    Spread the love  3 अलग-अलग मामलों में 2 देसी कट्टे, एक कारतूस व एक बटनदार चाकू बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार   फरीदाबाद | पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा अपराध…

    Continue reading
    फरीदाबाद में धूमधाम से मनी होली, मंत्री विपुल गोयल ने नव-निर्वाचित पार्षदों संग मनाया जश्न

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद | कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सागर सिनेमा कार्यालय में स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली महोत्सव मनाया और नव-निर्वाचित पार्षदों संग जीत की खुशी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम