राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान द्वारा बकेट चैलेंज को स्वीकारा और कहा नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन

Spread the love

नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो- प्राचार्या मीनू वर्मा

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक  ओपी सिंह, भापुसे, के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में हरियाणा भर में नशे के विरुद्ध बकेट चैलेंज को एक अभियान के रूप में लोगों तक ले जाकर उन्हें इस नशा मुक्त अभियान से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से भी जन जन तक पहुँच रहा है। इस अभियान के साथ युवा, खिलाड़ी, समाज के प्रतिष्ठित लोग, शिक्षक, छात्र और सामान्य जन जुड़कर नशे के विरुद्ध एक युद्ध छेड़ चुके हैं। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा वर्षों से साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए यह अभियान चला रहे हैं। वे आज प्रात: साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान महिला सेक्टर 8 फरीदाबाद पहुंचे। संस्थान की प्राचार्या मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज यह चैलेंज स्वीकार किया गया। उन्होंने सबसे प्रथम स्वयं इस बकेट चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा कि यह हमारा समाज के प्रति दायित्व है। समाज को नशा मुक्त करना सभी का कर्तव्य है। तत्पश्चात अन्य शिक्षकों ने इस चैलेंज को स्वीकार किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना भी इस अभियान से जुड़ गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्य्रकम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज का कार्य्रक्रम हुआ जिसमें रीना, मिथलेश तंवर सहित अनेक शिक्षकों ने सहभागिता की। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा अवश्य देती। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई इस बात का साक्ष्य है कि 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5918 से अधिक अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है तो वर्ष 2024 में 3330 अभियोग अंकित कर 5201 नशा तस्करों को कारागार का राष्ट्रीय सेवा मार्ग दिखाया है। इसके साथ कोई नया व्यक्ति इस नशे की दलदल में न फंसे इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है और वह है नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम, नून लौटा के माध्यम से शपथ, बकेट चैलेंज, राम गुरुकुल गमन मंचन आदि। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव