एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में चिन्हित अपराध मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न

Spread the love

– एडीसी ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर कहा, अनावश्यक रूप से लंबित न रहे कोई मामला

फरीदाबाद, 22 मई। एडीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि जिला में चिन्हित अपराध के तहत आने वाले एससी-एसटी एक्ट व सुरक्षा समीक्षा मामलों की जांच कर पुलिस विभाग पूरी गंभीरता से रिपोर्ट तैयार करे। एडीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को अपने कार्यालय में चिन्हित अपराध संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए यह बात कही। बैठक में 63 मामलों पर सुनवाई की गई।

एडीसी साहिल गुप्ता ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चिह्नित अपराध में कोर्ट में जाने से पहले संबंधित मामलों की रिपोर्ट बनाएं। साथ ही ऐसे मामलों पर पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही बारे अवगत कराएं। चिन्हित मामलों के बारे संज्ञान लेते हुए एडीसी ने आदेश दिए कि अतिसंवेदनशील मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने पॉक्सो और एनडीपीएस कमर्शियल जिला में आने वाले औसतन मामलों की जहां समीक्षा की। सम्बंधित मामलों में समन निकले के बाद भी गैर हाजिर रहने वालो के खिलाफ वारंट निकालने के निर्देश दिए।

एडीसी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस कमर्शियल, रेप, मर्डर, एमटीपी, पीसी एक्ट करप्शन मामले ये सभी चिह्नित अपराध के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में गहनता से जांच कर केस अदालत में पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी कोर्ट में केस की मजबूती न होने के कारण बचकर नहीं निकलना चाहिए। कोर्ट में पेशी से पूर्व साक्ष्यों और तथ्यों की मजबूती सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसीपी राजीव कुमार, एसीपी विनोद कुमार सहित जिला न्यायवादी व सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन