हरियाणा आबकारी नीति 2025-27 के अंतर्गत संशोधित बोली अनुसूची एवं नीति प्रावधान लागू

Spread the love

फरीदाबाद, 24 मई। आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा द्वारा आबकारी नीति 2025-27 में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह जानकारी डीटीसी अनिल कुमार यादव ने दी। उन्होंने कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य खुदरा शराब क्षेत्रों के आवंटन की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना तथा बोलीदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

नीति में किए गए प्रमुख संशोधन इस प्रकार हैं:

प्रारंभिक सुरक्षा जमा: अब बोली के दिन जमा की जाने वाली प्रारंभिक सुरक्षा राशि को बोली राशि के 3% से घटाकर 2% कर दिया गया है।

कुल सुरक्षा जमा आवश्यकता: पहले कुल सुरक्षा 15% थी, जिसे घटाकर अब 11% कर दिया गया है।

कोटा उठाने की शर्तें: अब बोलीदाता केवल 5% सुरक्षा राशि जमा करके कोटा उठाना शुरू कर सकते हैं (पहले यह 7% थी)। पूर्ण कोटा उठाने के लिए 11% सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

लाइसेंस शुल्क की किस्तें: अब कुल लाइसेंस शुल्क का 91% मासिक किस्तों में देय होगा, जबकि शेष 9% राशि नीति वर्ष के अंतिम दो महीनों की जमा सुरक्षा से समायोजित की जाएगी।

फरीदाबाद जिला के लिए संशोधित ई-टेंडरिंग अनुसूची इस प्रकार है:

ई-टेंडर खुलने की तिथि: 28 मई 2025 (प्रातः 9:00 बजे)

ई-टेंडर बंद होने की तिथि: 29 मई 2025 (सायं 4:00 बजे)

ई-बोली का मूल्यांकन: 29 मई 2025 (सायं 5:00 बजे)

सभी संभावित बोलीदाताओं से अनुरोध है कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanatax.gov.in पर उपलब्ध संशोधित आबकारी नीति 2025-27 का अवलोकन करें और संशोधित नियमों व शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

पंजीकरण और निविदा जमा करने से संबंधित मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए संपर्क करें:
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी), फरीदाबाद ग्राउंड फ्लोर, वाणिज्य भवन, सेक्टर-12, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास, फरीदाबाद ई-मेल: detcex-frb.etd@hry.gov.in तथा दिए गए नंबर : 0129-2980442 पर संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन