रोजगार के लिए विदेश जाने वाले युवाओं की पीड़ा को समझे भाजपा सरकार – दिग्विजय चौटाला

Spread the love

युवाओं की नौकरी की चिंता दूर करने के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून लागू करवाए सरकार – दिग्विजय

चंडीगढ़, 18 फरवरी। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणवी युवाओं के विषय को बेहद चिंताजनक व गंभीर बताया और कहा कि सरकार को हरियाणा में युवाओं को रोजगार देने के लिए बेहतर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे युवा रोजगार की तलाश में विदेश की ओर रूख कर रहे है। दिग्विजय ने कहा कि अपनी जमीन बेचकर लाखों रुपए लगाकर गए युवाओं का अमेरिका में हथकड़ियां लगाकर अपमान हुआ और ऊपर से राज्य सरकार द्वारा कैदियों की बस भेजना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज पीड़ित युवाओं को पुलिस जांच का भी सामना करना पड़ रहा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रोजगार को लेकर हरियाणा में युवाओं को भटकना न पड़े, इसलिए भाजपा सरकार को गंभीर होना पड़ेगा और मौजूदा सरकार को पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान बनाए गए 75 प्रतिशत रोजगार कानून को लागू करवाने के लिए तुरंत विचार करना चाहिए।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार को 75 प्रतिशत रोजगार कानून की जरूरत को समझना चाहिए और उसे न्यायिक जीत दिलाकर लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से हमारे युवाओं को हरियाणा के निजी रोजगारों में बड़ा हिस्सा मिला था, लेकिन वो आज कानूनी अड़चन के चलते अटका हुआ है। दिग्विजय ने कहा कि रोजगार कानून, विशेष रोजगार भवन स्थापित करने जैसे अनेक कदमों को ही कामयाब बनाने से प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही रोजगार के लिए लाखों रुपए लगाकर विदेश में अपनी जान खतरे में डालने की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को विदेश से डिपोर्ट होकर आए युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायता करनी चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि रोजगार कानून लागू होने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी सदैव हरियाणवी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए गंभीर रही है और मौका मिलने पर बड़े कदम उठाकर दिखाए है। दिग्विजय ने कहा कि हमारे किसान, आम परिवारों से जुड़े युवा प्रदेश में रहकर नौकरी करने के पक्ष में है, लेकिन आज हालात इतने खराब है कि मजबूरन उन्हें अपने देश से बाहर रोजगार के लिए जाना पड़ रहा है। दिग्विजय ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर हम सबको मिलकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार कानून लागू करवाने के लिए जेजेपी निरंतर प्रयासरत रहेगी और कानूनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी। दिग्विजय ने कहा कि रोजगार कानून हर हरियाणवी युवा का हक है और उसे लागू करवाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading
    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 17 में से 7 समस्याओं का मौके पर किया समाधान, राशन डिपु की सप्लाई के मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन