सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने शिव नादर स्कूल में 40 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों साइबर फ्रॉड की जानकारी देकर किया जागरुक

Spread the love

 

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने शिव नादर स्कूल, सेक्टर-82 में प्रधानाचार्यों के साथ मिलकर साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 40 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। सत्र के दौरान समन्वयक, सामुदायिक पुलिसिंग ने उपस्थित प्रधानाचार्यों को साइबर अपराधों की प्रकृति, इनके बढ़ते प्रचलन, और साइबर अपराधियों की नई-नई ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि साइबर अपराध एक मनोवैज्ञानिक खेल है, जिसमें अपराधी लोगों को लालच, डर या उनकी लापरवाही का लाभ उठाकर ठगी का शिकार बनाते हैं। हर दिन एक नया तरीका साइबर अपराधी इज्जात करते हैं, जिससे बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता और जागरूकता है।

साइबर सुरक्षा के लिए प्रमुख सुझाव:

प्रोफाइल लॉक रखना, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करना, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, किसी भी अनजान लिंक, अटैचमेंट या कॉल पर बिना जांच किए प्रतिक्रिया न दें। ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए तरीकों की जानकारी रखें – जैसे काम देने का लालच, लॉटरी जीतने की झूठी सूचना, लोन देने के नाम पर ठगी, फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम्स, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग आदि। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें और www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया “Sanchar Saathi” पोर्टल (https://sancharsaathi.gov.in/ ) नागरिकों को साइबर सुरक्षा में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है।

फरीदाबाद पुलिस की पहल – “Police Ki Pathshala”

फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “Police Ki Pathshala” नामक YouTube चैनल के माध्यम से भी नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस चैनल पर साइबर अपराध के नए तरीकों, बचाव के उपायों, साइबर सुरक्षा नियमों और हेल्पलाइन की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है ताकि आम जनता सतर्क रह सके। सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्कूलों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाएँ और छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दें। “साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें!”

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे