सांस्कृतिक संध्या में सजी सूफी गायकी की महफिल

Spread the love

-महा चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में ए.आर. रहमान के के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप की सूफी गायकी का दर्शकों ने लिया आनंद

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 15 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या सूफी गायकी के नाम रही। ए.आर. रहमान के के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप ने बेहतरीन सूफी गायकी से दर्शकों का देर रात तक मन मोहे रखा।
कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा की ओर से मेला परिसर में हर संध्या को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन 23 फरवरी तक निरंतर किया जा रहा है। इसमें हर रोज देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब लुभा रही हैं।
के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप ने शुक्रवार संध्या को महा चौपाल पर ख्वाजा मेरे ख्वाजा…, ऐ मेरे दाता ऐ मेरे मौला…, अली मौला… अली मौला… अली-अली, पिया हाजी अली… सहित अनेक सूफी गायकी से पर्यटकों का देर रात तक निरंतर मनोरंजन करते रहे। इन सूफी कलाकारों ने हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के एम.डी. डॉ. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शरणागत की रक्षा करने के लिए संकल्पित हैं भगवान – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

    Spread the love

    Spread the loveसंतों के रूप में भगवान स्वयं मानव को राह दिखाने आते हैं श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम के साथ मनाई गई होली फरीदाबाद | सूरजकुंड रोड स्थित श्री…

    Continue reading
    महाद्वीपीय संस्कृति से जुड़ने और हरियाणवीं संस्कृति को वैश्विक मंच देने में सफल रहा सूरजकुण्ड मेला

    Spread the love

    Spread the love  पर्यटकों की रिकार्ड-तोड़ हाजिरी और पारदर्शिता से स्टाल वितरण से शिल्पियों का बढ़ा भरोसा  अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा व पार्किंग प्रबन्ध रहे बेजोड़ फरीदाबाद, 24…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

    हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

    कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

    कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

    कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर

    कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर