सानु इक पल चैन ना आवे…से विपुल मेहता ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया खूबसूरत

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद) । सानु इक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना.. गीत से प्रख्यात संगीतकार विपुल मेहता ने सूरजकुंड मेला की महा चौपाल पर ऐसा समा बांधा की फिर रुकने का नाम नहीं लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई संगीत की धुनों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर की शनिवार की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने शिरकत की। उन्होंने संगीतकार विपुल मेहता की मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायकी की प्रशंसा की।
कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला2025 की हर शाम को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध संगीतकार एवं इंडियन आइडल सीजन-6 के विजेता विपुल मेहता ने अपनी गायन कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले संगीतकार विपुल मेहता ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में इतना बड़ा मंच देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। संगीतकार विपुल मेहता द्वारा मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई मजा आ गया.., तू ही तो यार बुल्लेया, चैन एक पल नहीं और कोई हल नहीं, ओ हमदम बिन तेरे क्या जीना, नजर लागी तुम से मन की लगन, उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावां, ये जो हल्का-हल्का सुरूर है तेरी नजर का कसूर है, मेरा यार है रब वरगा दिलदार है रब वरगा आदि गीतों की धुनों पर दर्शक मस्ती भरे माहौल में झूमते रहे। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार, महा प्रबंधक आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव