श्री राम हमारे आदर्श हैं, वह भारत के प्राण हैं – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

Spread the love

श्री सिद्धदाता आश्रम में श्री रामनवमी का त्यौहार विधि विधान के साथ मनाया गया

फरीदाबाद | सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में श्री रामनवमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिपति जगतगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भगवान श्री रामचंद्र जी का सविधि अभिषेक किया और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीराम हमारे भारत के प्राण हैं। उनके उच्च आदर्श हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। श्री राम ने जो करके दिखाया वह मनुष्य के लिए आदर्श स्थिति है। वह एक पुत्र, पिता, पति और राजा के रूप में ऊंचे आदर्श प्रस्तुत करके गए हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में स्वीकार करने का प्रण लें यही उनके प्रति हमारी सच्ची भक्ति और आस्था होगी।

इस अवसर पर उन्होंने हजारों भक्तों को प्रसाद प्रदान किया। इससे पूर्व आज आश्रम की अधिष्ठाता वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की धर्मपत्नी स्वर्गीय अशर्फी देवी गुरु माता जी की भी जयंती होने से भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। जहां स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने उनकी समाधि पर विशेष पूजन किया और भक्तों की कुशल क्षेम के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बहुत सुंदर झांकी आश्रम परिसर में निकाली गई जिसमें नयनाभिराम छवि वाले राम, सीता और हनुमान के सजीव चित्रण लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading
    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल