हरियाणा में अब तक 55.89 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई – राजेश नागर

Spread the love

मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को अनाज के समय पर उठान और किसानों की पेमेंट को सुचारू रखने के दिए निर्देश

 

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अनाज मंडियों से समय पर अनाज के उठान और किसानों को पेमेंट ट्रांसफर आदि की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक अप्रैल से मंडियों में अनाज की खरीद शुरू हो चुकी है। जिसके अंतर्गत आज 22 अप्रैल तक प्रदेश की मंडियों में 55.89 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है, जिसमें से करीब 26.36 लाख मीट्रिक टन गेंहू का उठान भी हो गया है। यह अनाज प्रदेश के करीब तीन लाख 43 हजार 630 किसानों से खरीदा गया है और उनके खातों में 5556.81 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर भी की जा चुकी है। नागर ने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। यही कारण है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल तक कुल 44.53 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई थी जबकि इस वर्ष यह करीब 11 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, हेफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम मिलकर गेंहू की खरीद कर रहा है। जिनके बीच बेहतर तालमेल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरसों की खरीद हेफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन कर रहा है जिसके अंतर्गत 22 अप्रैल तक 6.23 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है और इसमें से करीब 4.47 लाख मीट्रिक टन सरसों का उठान भी कर लिया गया है। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि 2459.04 करोड़ रुपये भी सरसों किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि आज की बैठक में अधिकारियों को किसानों के अनाज की खरीद और समय पर उसके उठान एवं पेमेंट को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अभी तक की व्यवस्था ठीक चल रही है और हम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश की नायब सैनी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 140 करोड़ लोगों के विश्वास में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है।

  • Related Posts

    संचार मंत्रालय का सदस्य बनाने पर परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने किया मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद

    Spread the love

    Spread the love परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने हमेशा पार्टी के झड्े को बुलन्द किया है और एक अनुशासन में रहने वाले सिपाही की तरह काम किया है- कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद। भारत…

    Continue reading
    फरीदाबाद में बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, आंगनवाड़ी व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 27 नवंबर। जिला फरीदाबाद में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संचार मंत्रालय का सदस्य बनाने पर परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने किया मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद

    संचार मंत्रालय का सदस्य बनाने पर परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने किया मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद

    शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजा राजकुमार तेवतिया का निधन

    शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजा राजकुमार तेवतिया का निधन

    फरीदाबाद में बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, आंगनवाड़ी व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    फरीदाबाद में बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, आंगनवाड़ी व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    फरीदाबाद में 22 दिसंबर से लगेगा सरस मेला, 5 जनवरी तक चलेगा आयोजन : डीसी विक्रम सिंह

    फरीदाबाद में 22 दिसंबर से लगेगा सरस मेला, 5 जनवरी तक चलेगा आयोजन : डीसी विक्रम सिंह

    पीपीपी धारक परिवार अब दयालु-II योजना का उठा सकेंगे लाभ : एडीसी सतबीर मान

    पीपीपी धारक परिवार अब दयालु-II योजना का उठा सकेंगे लाभ : एडीसी सतबीर मान

    ऑनलाइन फ्रेंडशिप और कैब में निजी जानकारी साझा करना बन सकता है खतरा : रेणु भाटिया

    ऑनलाइन फ्रेंडशिप और कैब में निजी जानकारी साझा करना बन सकता है खतरा : रेणु भाटिया