आमजन की समस्या को हल करने के लिए बना समाधान शिविर : डीसी विक्रम सिंह

Spread the love

– फरीदाबाद में जन समस्याओं का तीव्र समाधान एक ही छत के नीचे

फरीदाबाद, 15 मई समाधान शिविर में हर वर्ग हर उम्र के लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए जिला के सभी अधिकारी एक छत के नीचे आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं | उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने हफ्ते में दो बार होने वाले समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए, समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर आए शहरवासियों की समस्या का हल करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की लोगों की समस्या का हल समय से किया जाए |

इसी कड़ी में डीसी विक्रम सिंह ने आज समाधान शिविर में आए सभी लोगो की समस्या सुनकर उनका समाधान करवाया साथ ही, उन्होंने आगे कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार सभी जिलों में सप्ताह के दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की प्रमुख समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है जिसमे प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है। इनसे संबंधित हर प्रकार की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर में संपर्क किया जा सकता है ।

डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे समाधान शिविर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का हल पाए |

समाधान शिविर के दौरान सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद शिखा सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल