खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर के विभिन्न नालों का किया औचक निरीक्षण

Spread the love


-जल निकासी से प्रभावित सभी जगहों को दुरुस्त करने के दिए कड़े दिशा-निर्देश
-बोले, पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरा सपना, इसमें आमजन का सहयोग जरूरी


पलवल, 05 मई। 
हरियाणा के युवा उद्यमिता एवं अधिकारिता, खेल और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर के विभिन्न नालों की जल निकासी व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नालों में सही प्रकार से जल निकासी न होने पर चिंता जताते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें नालों की सफाई न होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर स्वयं मौके पर जाकर नालों में पानी की निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर जल निकासी  व्यवस्था सही तरीके से नहीं हो रही है और इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के तत्काल समाधान के लिए उन्होंने नगर परिषद व अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जल निकासी से प्रभावित सभी जगहों को दुरुस्त करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार पलवल में किसी भी स्थान पर इस तरह की गंदगी व अव्यवस्था पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल को स्वच्छ बनाने में अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरा सपना है। हम शहर के सौंदर्यकरण और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्घ है। शहर के सौंदर्यकरण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसमें शहर में तिरंगा लाइट लगने से रात में पलवल की सडक़े जगमग हो रही हैं। वहीं चौक-चौराहों पर वॉल पेंटिंग का कार्य भी चला हुआ है। इसके अलावा हमारा पलवल सैल्फी प्वाइंट बनाने के साथ-साथ क्लॉक टॉवर शहर की सुंदरता को चार चांद लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ साफ व स्वच्छ बनाना भी प्राथमिकता है। यह कार्य आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है, इसलिए शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में आमजन की भी पूरी जिम्मेदारी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि न तो लोग खुद कूड़ा इधर-उधर फेंके और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें। कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने स्वच्छता को सर्वोपरि रखकर पलवल को स्वच्छ बनाने में लोगों से सहयोग का आग्रह किया।

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन