हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

Spread the love

– स्टॉप डायरिया अभियान के शुभारंभ पर डायरिया से बचाव व रोकथाम की जानकारी देती जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम

फरीदाबाद, 16 जून | स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा की ओर से आज 16 जून से जिलेभर में “स्टॉप डायरिया अभियान” की शुरुआत की गई। यह अभियान आगामी 31 जुलाई तक चलेगा। उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आशा वर्कर घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को 2 ओआरएस के पैकेट और 14 जिंक की गोलियाँ वितरित करेंगी। साथ ही स्कूलों में स्कूल हेल्थ टीम द्वारा बच्चों को हैंड वॉशिंग की विधि और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और डायरिया से बच सकें।

फरीदाबाद में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 2,69,491 बच्चों को ओआरएस व जिंक प्रदान किया जाएगा। स्कूलों के 1 जुलाई से खुलने की संभावना है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का प्रयास रहेगा कि उसी दिन से बच्चों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा सके।

डॉ. जयंत आहूजा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, बच्चों को गर्मी से बचाएं और बीमारी की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य जाएं।

यह अभियान न केवल बच्चों को डायरिया से बचाने का एक सशक्त प्रयास है, बल्कि पूरे समुदाय को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की सकारात्मक पहल भी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल