सुनो नहरों की पुकार मिशन ने जल संरक्षण के लिए शिक्षकों व विद्यार्थियों को किया जागरूक

Spread the love

-जल स्रोतों को बचाने के लिए आगे आए विद्यार्थी : दीपक छारा
-नहरों व नदियों के जल को प्रदूषित ना करने का दिलवाया संकल्प

फरीदाबाद, 14 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में शुक्रवार को सुनो नहरों की पुकार मिशन के द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार सप्ताह में जल स्वच्छता व संरक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को पेयजलापूर्ति का एकमात्र स्त्रोत नहरो को अंधविश्वास के नाम पर प्रदूषित न करने के लिए और जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया गया।
यह जानकारी साझा करते राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुनो नहरों की पुकार मिशन के संरक्षक दीपक छारा का प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दीपक छारा ने कहा कि पेयजल के स्रोत कुए, तालाब, जोहड़ व बावड़ी धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। अब अधिकतर आबादी पेयजल के लिए नहरों पर आश्रित है, लेकिन कुछ लोग अंधविश्वास के कारण नहरों के बहते हुए पानी में प्लास्टिक, तस्वीरे, मूर्तियां, नारियल, अनाज, फल, फूल सहित विभिन्न तरह के सामान डाल देते हैं, जिससे पानी दूषित हो रहा है। अगर इसी तरह से हम जल को दूषित कर बर्बाद करते रहे तो आने वाली पीढिय़ों को पीने के लिए पानी नही मिलेगा। इसके अलावा जिस तरह पानी को प्रदूषित किया जा रहा है उससे आमजन को बहुत सी जल जनित बीमारियों ने घेर लिया है। माइक्रो प्लास्टिक भी मानव शरीर में मिलने लगा है। जल की स्वच्छता व संरक्षण के लिए हमें प्रशासन व सरकार के साथ मिलकर प्रयास करने होंगे।
दीपक छारा ने बच्चों को जल स्रोतों विशेष कर नहरों, नदियों में कुछ भी सामान न डालने की शपथ दिलवाई और जल बचाने का आह्वïान किया। प्राचार्य रविंद्र मनचंदा ने विद्यार्थियों की तरफ से आश्वस्त किया कि वे जल की बर्बादी रोकेंगे और उसे प्रदूषण रहित रखने के लिए समाज में आमजन को भी जागरूक करेंगे, ताकि आने वाली पीढिय़ों को गंभीर जल संकट से बचाया जा सके।
मंच संचालन प्राध्यापक दीपांजलि ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ राजकुमार, देवेंद्र, रविंद्र, सुरेंद्र, जितेंद्र, बुध सिंह, दिनेश, श्रीपाल, संजीव, पवन, परवीन, सुनील, सरिता, आरती, सविता, अन्नू, सुनीता, अर्चना, दुर्गेश, सोनिया, मोनिका, दीपांजलि, रजनी, मोनिका, ज्योति, पायल, नम्रता, राकेश सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल