देसी-देसी ना बोला कर छोरी रै… सुनकर झूमा सूरजकुंड मेला परिसर

Spread the love

-सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने जमाया रंग

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 21 फरवरी। देसी-देसी ना बोला कर छोरी रै… इस देसी की फै न या दुनिया हो रही रै… जैसे ही हरियाणवी रॉकस्टार के नाम से विख्यात फॉक सिंगर एमडी देसी ने बड़ी चौपाल के मंच से गीत गाना शुरू किया  तो दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। हरियाणवी कलाकार एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने हरियाणवी गीतों से बड़ी चौपाल पर देर रात तक रंग जमाए रखा।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य पर्यटन निगम और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों में हर रोज विख्यात कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियों से पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेला परिसर की गुरुवार की शाम हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुप्रसिद्ध गायक सुभाष फौजी के मदमस्त गीतों के नाम रही। सबसे पहले इन दोनों हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में इतनी बड़ी स्टेज पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। वहीं मेला परिसर में की गई बेहतरीन व्यवस्था के लिए पर्यटन निगम और सूरजकुंड मेला प्रशासन की सराहना की।
बड़ी चौपाल के मंच से सांस्कृतिक संध्या में एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने ऐसा समां बांधा कि फिर रूकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने निरंतर दो घंटे से भी अधिक समय तक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन दोनों कलाकारों की तेरी आख्यां का यो काजल मन्ने करे सै गोरी घायल, मैडम बैठ बुलेरो में स्पेशल तेरी खात्तर लाया, पानी आली पानी प्या दे, ठाके डोल खड़ी होगी, मेरी मां ने बांधा डोरा, ठीक ठाक रहवे छोरा, तेरे रूप का जादू गौरी बंजारे न मार गया, मैं तेरी नचाई नाचू सूं इस दुनिया की औकात नहीं और छोरा मैं हरियाणे का…. जैसी बेहतरीन प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।
इस अवसर पर पर्यटन निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन, एजीएम राजपाल सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण और काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading
    हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम कर रहे लोक कलाकार

    Spread the love

    Spread the love  – सूरजकुंड में दीपावली मेला में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लोक कलाकार – हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग लोक कलाओं को जीवंत रखने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा