फरीदाबाद का स्वर्णिम काल शुरू हो रहा है : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Spread the love

फरीदाबाद | फरीदाबाद नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने सोमवार को एक प्रशासनिक समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिस प्रकार प्रवीण बत्रा जोशी ने तीन लाख 16 हजार 851 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे देश में रिकॉर्ड बनाया है, उसी प्रकार वे फरीदाबाद के विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अब नगर निगम को भी विकास का तीसरा इंजन मिलेगा, जिससे फरीदाबाद में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य होंगे।

ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी रफ्तार

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए एक सशक्त टीम तैयार हुई है, जिसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, मेयर और सभी विधायक शामिल हैं। यह टीम एकजुट होकर फरीदाबाद को नए ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी और आज मेयर प्रवीण जोशी के पदभार ग्रहण के साथ फरीदाबाद का स्वर्णिम समय शुरू हो गया है। उन्होंने सभी 46 पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि जो पार्षद दूसरे सिंबल से जीत कर आए हैं उन सब को भी मिलकर समर्पित भाव से शहर के विकास के लिए कार्य करना होगा। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी सभी को साथ लेकर समान विकास सुनिश्चित करेंगी, जिससे फरीदाबाद में एक नया इतिहास लिखा जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री च. कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री एवं वल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास समेत प्रशासनिक अधिकारी भी इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बने।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में फरीदाबाद के विकास की नई संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल