प्रदेश के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दिया झटका

Spread the love

चंडीगढ़। प्रदेश के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने झटका दिया है। तीन साल बाद बिजली दरें बढ़ा दी गई हैं। अब हर यूनिट पर 20 पैसे ज्यादा देने होंगे। यह नई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने मंगलवार देर रात वित्त वर्ष 2025-26 की टैरिफ दरें जारी कीं। कृषि बिजली की दर भी बढ़ा दी गई है। पहले यह 6.48 रुपए प्रति यूनिट थी, अब 7.35 रुपए हो गई है। सरकार किसानों से 10 पैसे प्रति यूनिट ही लेती है। ऐसे में सब्सिडी का बोझ सरकार पर और बढ़ेगा। इंडस्ट्री की बिजली दरें भी बढ़ी हैं। हाई टेंशन लाइन सप्लाई की दर 30 से 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई है। छोटे कारखानों की एलटी सप्लाई में 10 से 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। बल्क सप्लाई की दरें 40 पैसे तक बढ़ाई गई हैं। कॉमर्शियल को अब 0 से 50 यूनिट तक खर्च करने वालों को 2 रुपए की जगह 2.20 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। 51 से 100 यूनिट तक खपत पर 2.50 रुपए की जगह 2.70 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। यानी 100 यूनिट खर्च करने पर अब 20 रुपए ज्यादा बिल आएगा। घरेलू उपभोक्ताओं को अब 2.75 रु. की जगह 2.95 रु. प्रति यूनिट देना होगा। 151 से 250 यूनिट तक की दर पहले की तरह 5.25 रु. प्रति यूनिट ही रहेगी। 251 से 500 यूनिट तक की दर 6.30 रु. से बढ़कर 6.45 रु. प्रति यूनिट हो गई है। 300 से 500 यूनिट खर्च करने पर लोड के हिसाब से फिक्स चार्ज भी देना होगा। प्रति किलोवाट 50 रु. जुड़ेंगे। जैसे 6 किलोवाट लोड पर 300 रु. अतिरिक्त देने होंगे। 501 से 800 यूनिट तक खर्च करने पर 7.10 रु. प्रति यूनिट की दर से बिल बनेगा। साथ ही 500 यूनिट से ज्यादा खर्च पर प्रति किलोवाट 50 रु. अतिरिक्त देने होंगे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन