नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती, कश्मीर पर तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं: कुमारी सैलजा

Spread the love

 

सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के दावा पर जवाब दे

ट्रंप के दावों को लेकर देश के लोगों के मन में उठ रहे है तरह-तरह के सवाल, उनका जवाब जरूरी

 

चंडीगढ़, 14 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप के बयान के बाद से प्रधानमंत्री चुप है, पीएम ने ट्रंप के बयान को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है क्या ऐसे में माना जाए कि भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार कर दिया है, देश की नीति में कोई बदलाव नहीं हो सकता क्योंकि नीति सरकार की नहीं देश की होती है। ऐसे में सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि देश के लोगों के मन में जो सवाल उठा रहे है उनका जवाब जरूरी है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की जो नीति कांग्रेस राज में थी वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी रही, नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती है। कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं की गई और न ही की जाएगी, ट्रंप ने जो भी बयान दिया उसका प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देना चाहिए था, किन परिस्थितियों में ट्रंप को मध्यस्थता करने का अधिकार दिया गया। दावा किया जा रहा हैै कि अमेरिका ने व्यापारिक हितों को देखते हुए भारत को सीजफायर के लिए तैयार किया। पीएम मोदी से उम्मीद करते है कि वे ट्रंप के इस खुलासे का त्वरित और करारा जवाब देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि वह कश्मीर पर मध्यस्थता करेंगे लेकिन कश्मीर पर मध्यस्थता हमें स्वीकार्य नहीं है। कश्मीर ऐसा मुद्दा है, जिस पर मध्यस्थता की बात कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं कर सकता। पिछली तमाम सरकारों ने यह सुनिश्चित किया कि कश्मीर एक द्विपक्षी मसाला है, उसका अंतरराष्ट्रीयकरण संभव नहीं है।

सांसद कुमारी सैैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि ऑपरेशन सिंदूर अस्थाई रूप से स्थगित हुआ है। शायद ऐसा पहली बार सुना कि सीजफायर कभी अस्थाई रूप से हुआ हो। सरकार को इस मामले पर संसद का एक सत्र भी बुलाना चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर चर्चा हो, बातें रिकॉर्ड में रहे और पूरे देश को जानकारी हो कि सरकार की क्या नीति है? राहुल गांधी ने देश को कई बार चेताया। चाहे फिर वो कोरोना काल हो या फिर चीन से दोस्ती की बात हो। अजऱबैजान और तुर्की खुलकर पाकिस्तान के साथ आए, लेकिन पहगलाम में हुए अन्याय के बाद भी हमारे साथ कोई देश खुलकर खड़ा नहीं हुआ। सरकार को इसका जवाब देना होगा।

 

क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश के एक मंत्री द्वारा देश की वीरांगना लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहना न सिर्फ़ शर्मनाक है, बल्कि भारतीय सेना और देश की हर बेटी का घोर अपमान है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जब पहलगाम में आतंकवादी देश को बांटने की साज़िश कर रहे थे, तब हमारी सेना ने पूरे साहस और एकजुटता के साथ मोर्चा संभाला था। भाजपा नेताओं की लगातार महिला विरोधी सोच सामने आती रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया गया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को निशाना बनाया गया, और अब सेना की बहादुर अफसर पर हमला किया जा रहा है। क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन