यूपीएससी द्वारा निर्धारित नियमों का हो दृढ़ता से पालन : डीसी

Spread the love

 

 

– जिला में 12 केंद्रों पर 3 शिफ्टों में सीडीएस परीक्षा -I और 02 शिफ्टों में होगी एनडीए और एनए परीक्षा-I की परीक्षाएं

फरीदाबाद, 08 अप्रैल। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग/ यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के दौरान उचित निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि नकल या अनुचित गतिविधियों से बचा जा सके। उपायुक्त विक्रम सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें परीक्षा आब्जर्वर बिजेंदर ने परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रासिट ऑफिसर और लोकल इसंपैक्टिग ऑफिसर्स को दिशा निर्देश दिए।

परीक्षा आब्जर्वर बिजेंदर ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 12 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीडीएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर 04 बजे से सांय 06 बजे तक होगा। वहीं एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से सायं 4.30 बजे तक रखा गया है। सीडीएस परीक्षा -I की परीक्षाओं के लिए 05 और एनडीए और एनए परीक्षा-I के लिए 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस लिखित परीक्षा के लिए 12 केंद्रों पर 2661 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऐसा में समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी एवं एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह, तसहीलदार नेहा सहारन, शिक्षाविद डॉ एमपी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन