अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने देसी कट्टा किया बरामद अवैध हथियार रखने वाले व उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर देसी कट्टा किया बरामद

 

फरीदाबाद|  पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जून को अपराध शाखा सेंट्रल कि टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सुमित(30) वासी बालाजी कालौनी थाना सैक्टर 58 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित गांव सदपुरा फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध थाना तिंगाव में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुमित(30) ने पुछताछ में बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है तथा देसी कट्टा को दिल्ली से किसी राहुल(30) नाम के व्यक्ति से 4000 रुपये में लेकर आया था।
अपराध शाखा सेंट्रल टीम ने मामले मे आगे कार्यवाही करते हुए कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी राहुल वासी कल्याणपुरी दिल्ली को कल्याणपुरी से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है। सुमित चोरी के मामले में आगरा जेल में 2.5 साल से बंद था व 6 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था जिस पर चोरी सहित कुल 8 मामलें दर्ज है। वहीं आरोपी राहुल हत्या के प्रयास में दिल्ली जेल में बंद था तथा 1 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जिसने देसी कट्टा निजामुद्धीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से किसी अंजान व्यक्ति से लिया था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने ताहिर(28) वासी गाँव धौज फरीदाबाद को प्रतापगढ रोड जीवन नगर गोच्छी से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना मुजेसर में शस्त्र अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा कामा राजस्थान से किसी व्यक्ति से 3500 रुपये मे खरीद कर लाया था। जिसको भी माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव