शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखा-धड़ी के मामले में 2 और आरोपियो को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर सेन्ट्रल की पुलिस टीम ने शेयर मार्किट में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना साइबर अपराध सेंट्रल में सेक्टर -87 रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें बतलाया कि 13 दिसम्बर को फेसबुक के माध्यम से व्हाटसएप में एक लड़की ALIYANA JOSSEF ने उस से सम्पर्क किया और TRADING APP के बारे में जानकारी दी। जिसने स्टॉक मार्किट में 20 साल से अधिक का अनुभव वालों से जानकारी देने की बात कही। जिसके लिए शिकायतकर्ता को कुछ फीस चुकानी होगी। ठग ने अपनी योजना के अनुसार किल स्टॉक में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता से एक एप डाऊनलोड कराया और एक ग्रुप में जोडा। जिसमें 100 से अधिक लोग जोडे हुए थे। ग्रुप में मुनाफे के फोटो शेयर किए जाते थे। ग्रुप में पहले 2 दिन शिकायतकर्ता को ग्रुप में देखना था। ठगों ने ग्रुप में मुनाफा दिखाया। जिसके लिए उन्होने 10 हजार की फीस देकर फ्री में ट्रेडिग कर सकते है। शिकायतकर्ता ट्रेडिंग करके साइड इंकम बना सकते है। ठगो के द्वारा शिकायतकर्ता को कई ग्रुपों में जोडा जिसमे नामी ग्रुप थे जैसे ADITYA BIRLA, ALIYANA JOSSEF, SEBI REGISTERED इत्यादि थे। शिकायतकर्ता ठगो के जाल में फस गया और 40,03,000 रूपये निवेश कर दिए। जिसके संबंध में साइबर थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रियरंजन और आशुतोष नाम शामिल है। दोनों आरोपी बिहार के चम्पारण के रहने वाले है। दोनों आरोपियो को साइबर पुलिस टीम ने अयोध्या उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खाता उपलब्ध करने वाले है जो खाता उपलब्ध करने के लिए 60-60 हजार रुपए लिए थे।
मामले में 06 फरवरी को साइबर पुलिस टीम ने आरोपी जितेन्द्र शर्मा,सरफराज व राहुल को गिरफ्तार किया था। इस खाते में ठगी के 7.50 लाख रुपए आए थे।

दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद| आजकल साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने…

    Continue reading
    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त फरीदाबाद द्वारा साइबर ठगों की धर-पकड के लिए दिए दिशा निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश गति से आगे बढ़ा है – नायब सिंह सैनी

    गत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश गति से आगे बढ़ा है – नायब सिंह सैनी

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद