युगांडा से पहली बार सूरजकुंड मेले में आई अंचला यहां के मित्रता भरे व्यवहार से हुई खुश

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 18 फरवरी।
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में एफ-40 शॉप पर युगांडा देश में बने उत्पाद और सजावटी सामान को देखकर युवा इन्हें खरीद रहे हैं। यह उत्पाद इको फ्रेंडली के साथ-साथ रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाले हैं।
युगांडा देश की रहने वाली अंचला ने बताया कि वह पहली बार इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्प मेले में आई हैं और उन्हें यहां आकर अच्छा लग रहा है। वह बार-बार यहां आना चाहेंगी। उनका कहना है कि जिस तरह से भारत सरकार और हरियाणा सरकार ने युगांडा देश को स्पोर्ट किया है उससे दोनों देशों के बीच और ज्यादा विश्वास बढ़ेगा और वहां के कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा यहां आने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह सारे प्रोडक्ट हाथ से बने हुए हैं।

युगांडा में बहुत सी जनजातियां रहती हैं, जो इसी तरह से हाथ के उत्पादों को बनाकर उनसे अपनी आय अर्जित करती हैं। युगांडा में करीब 30 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं और वहां के लोग भारतीयों के व्यवहार को काफी पसंद करते हैं। अंचला के साथ-साथ उनके शॉप पर युगांडा वासी हजारा नाम की महिला ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में सूरजकुंड मेला में की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला एक अनूठी पहचान रखता है। युगांडा में बनी ज्वेलरी, सजावटी सामान, चूडिय़ां व अन्य उत्पाद को महिलाएं पसंद कर रही हैं। केले के पत्तों से बनाए गए बैग भी पर्यटक खरीद रहे हैं। युगांडा के कलाकारों द्वारा प्रकृति से जुड़ी हुई पेंटिंग भी पर्यटकों को काफी पसंद आ रही है।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन