तिगांव विधानसभा में संपन्न हुआ भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मलेन

Spread the love

 

सक्रिय संगठन सम्मलेन में संगठन मजबूती पर दिया जोर

अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलकर जन जन को सशक्त कर रही है भाजपा की नायब सरकार : राजेश नागर

 

फरीदाबाद 10 अप्रैल। फरीदाबाद कि तिगांव विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मलेन में हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलकर जन जन को सशक्त करने का कार्य कर रही है । युवाओं को बिन खर्ची बिन पर्ची नौकरी मिल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिला, युवा, गरीब और किसान सभी वर्गों को मजबूत किया जा रहा है। देश में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता संभाली, यह सब जनता में भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाती है । फरीदाबाद कि तिगांव विधानसभा में आयोजित भाजपा सक्रिय सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री राजेश नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, अनुशासन समिति कि प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, राजेश चौधरी, गौरव चौधरी, सुधीर मेहता, कृष्ण पहलवान, मुकेश झा, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरदाना, पार्षद प्रदीप तोंगड, सुमंत चंदेल, शीशराम अवाना और बड़ी संख्या में सक्रीय सदस्यों ने भाग लिया । श्री नागर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने और सरकार कि जनहित योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने का आह्वान किया ।

भाजपा कार्यकर्त्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर करता है कार्य : पंकज पूजन रामपाल

सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा, सामाजिक समरसता तथा सुशासन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। श्री रामपाल ने कहा की 2 सांसदों वाली पार्टी कि 3 बार से देश और प्रदेश में सरकार है, इसका श्रेय भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को जाता है ।

जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने संगठनात्मक विषयों पर किया मार्गदर्शन

भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने मंडल को संगठन कि कार्यशैली, मंडल सुदृढ़ीकरण, संगठन विस्तार, जन समर्थन और जन संपर्क, जन संवाद आदि संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मनाना है और इसके लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं कि सूचि तैयार कर उनकी जिम्मेदारी लगानी है । बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं, भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveसमाज को डॉक्टरों की भूमिका और उनके मानसिक स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की की अपील    फरीदाबाद, 30 जून। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ग्रेटर…

    Continue reading
    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    Spread the love

    Spread the love -पहलवान कुश्ती में मेडल जीतकर विदेशी धरती पर लहरा रहे तिरंगा -सीताराम अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाडिय़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर