निगम चुनाव में भी सत्ता बल व धन बल का दुरूपयोग कर रही भाजपा: जितेन्द्र बघेल

Spread the love

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी ने फरीदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों को दिए जीत के टिप्स

फरीदाबाद, 25 फरवरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने भाजपा पर सत्ता बल व धन बल का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस से डरी हुई है, इसलिए कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से भाजपा प्रत्याशी निराश व हताश हंै, डर का कारण भाजपा राज में नगर निगम में हो रहा भ्रष्टाचार है। क्योंकि नगर निगम चुनाव में अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों पर दवाब बनाया जा रहा है। भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है और भाजपा के भ्रष्आचार से मुक्ति पाने के लिए फरीदाबाद की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया कि निश्चित तौर पर फरीदाबाद नगर निगम में कांग्रेस की बडी जीत होगी। कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी बघेल मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पलवल जिला के सह-प्रभारी सुमित गौड के कार्यालय कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वह यहां नगर निगम में कांग्रेस की मेयर सहित कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों, निगम चुनाव के लिए बनाई गई वार्ड इंचार्जो की बैठक लेने आए थे। इस मौके पर उनका फूलों के बुक्के देकर जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी रिंकू चंदीला, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस के सह-जिला प्रभारी रोहतास बेदी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एंव पलवल जिला सह-प्रभारी सुमित गौड, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, नगर निगम की हरियाणा साउथ जोन कोऑर्डीनेशन कमेटी के सदस्य फिरे सिंह पोसवाल, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफफार कुरेशी, बल्लभगढ़ से पूर्व प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा, वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक, एसएल शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, राजेन्द्र चपराना, पूर्व पार्षद गजन डागर, पूर्व पार्षद योगेश धींगडा, राजेश आर्य, कोऑर्डीनेटर अनीश पाल, नेशनल कोआर्डीनेटर ओबीसी विभाग रेणु चौहान, एडवोकेट संजीव चौधरी, डॉ. सौरभ शर्मा, चुन्नू राजपूत, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, कृष्ण अत्री, अनिल नेताजी, सतीश अंबावत, श्रेय शर्मा, वैभव शर्मा, सोनू चौधरी, गजना लांबा, उमेश कौशिक, परसोत्तम लाल आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।


कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा पार्टी ने हमेशा लूट मचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार पिछले 11 सालों से देश की जनता के समक्ष झूठ बोलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फरीदाबाद नंबर-1 पर था। परन्तु भाजपा के कार्यकाल में फरीदाबाद फकीराबाद बनकर रह गया है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध न होने के कारण बेरोजगारी बढ गई है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हो रहे हैं। फरीदाबाद निगम में कांग्रेस की एतिहासिक विजय होगी क्योंकि यहां के लोग आज फिर से कांग्रेस राज को याद कर रहे है। फरीदाबाद में जितनी भी विकास योजनाएं दिख रही है वह सब कांग्रेस की ही देन है।
उन्होंने ईमानदारी व बेईमानी को दो तराजू में तोलने की बात कहते हुए कहा कि वह एक ईमानदार व्यक्ति को चुनकर नगर निगम में भेजें ताकि फरीदाबाद क्षेत्र के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा किया जा सके।
इसके उपरांत कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने वार्ड वाईज सयेाजकों की बैठक ली और उन्हें चुनाव प्रबंधन के गुय सिखाए। उन्होंने बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए बूथ को मतबूत करने की जिम्मेवारी सोंपी। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में कांग्रेस मजबूत है इसलिए वह घर-घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार व प्रसार कर लोगों को कांग्रेस की भावनाओं से जाडने का कार्य करें।

Related Posts

बदला गया एंटी करप्शन ब्यूरो का नाम, सीएम ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नया नाम रखा

Spread the love

Spread the loveचण्डीगढ़ । हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का नाम बदलकर राज्य सतर्कता…

Continue reading
फिल्मी डायलॉग छोड़कर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को सुधारें मुख्यमंत्री – दुष्यंत चौटाला

Spread the love

Spread the love     अपने कार्यकर्ता को लंगड़ा घोड़ा बताने वाले राहुल गांधी और बापू-बेटे ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया – दुष्यंत चौटाला  सदस्यता अभियान के बाद सभी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर