आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: कौशिक

Spread the love

फरीदाबाद  | भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कराके मनाईं गई
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व जिला प्रभारी सुधीर चौधरी ने सभी कांग्रेसियों के साथ पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलकर ही तरक्की की है। पंडित नेहरू की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चें उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं और उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चे बहुत प्यारे थे इसलिए वे चाचा कहलाए और उनके जन्मदिवस को पूरा भारतवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।
इस मौके पर जिला प्रभारी सुधीर चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत, महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री चौधरी ने कहा कि उसी का नतीजा है कि आज हिंदुस्तान एक महान शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।नेहरु जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओंए पहनावे ए संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन विनोद कौशिक अशोक रावल गौरव ढींगड़ा एस एल शर्मा डॉ सौरभ भारद्वाज संजय सोलंकी बाबूलाल रवि चुन्नू राजपूत सुरेश बेनीवाल वेद प्रकाश यादव विकास फागना राहुल नागर राजकुमार यादव पराग गौतम सुहैल कुरैशी इकबाल कुरैशी नरेश गोयल ओमप्रकाश पांचाल ज़ुबैर खान राम प्रवेश मनीष बौद्ध रवि प्रतापगढ़ महेश बैसला प्रवीण शर्मा सोनू ढाका भी मौजूद रहे

  • Related Posts

    सामवेद के मंत्रों का गान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है : विजय प्रताप

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद, 14 नवंबर |  राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर, भजन, सत्संग कार्यक्रम आर्य…

    Continue reading
    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  -मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत फरीदाबाद। बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामवेद के मंत्रों का गान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है : विजय प्रताप

    सामवेद के मंत्रों का गान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है : विजय प्रताप

    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    सीही स्कूल में बालोउत्सव धूमधाम से मनाया गया

    सीही स्कूल में बालोउत्सव धूमधाम से मनाया गया

    जनादेश की यह ज्योति राष्ट्र के विकास को दे रही नई दिशा

    जनादेश की यह ज्योति राष्ट्र के विकास को दे रही नई दिशा

    नेशनल प्रेस डे के उपलक्ष्य में ‘GENZ के दौर में मीडिया:अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर कार्यक्रम

    नेशनल प्रेस डे के उपलक्ष्य में ‘GENZ के दौर में मीडिया:अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर कार्यक्रम

    बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा फ़रीदाबाद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जीत का उत्सव

    बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा फ़रीदाबाद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जीत का उत्सव