तीज त्यौहार हमारे देश के परंपरागत एवं संस्कृति की धरोहर: सुषमा गुप्ता

Spread the love

फरीदाबाद , जुलाई । शहर में हरियाली तीज उत्सव की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रविवार को उत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार शाम भी कई जगह उत्सव का आयोजन किया गया। ह्यूमन लीगल एंड क्राइम कंट्रोल आग्रेनाइजेशन संस्था की ओर से एनआईटी स्थित बाल भवन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव सुषमा गुप्ता ने कहा कि तीज त्यौहार हमारे देश के परंपरागत एवं संस्कृति की धरोहर है। हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। वहीं इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी पूजा की जाती है। हरियाली तीज को छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं. नई पोशाक भी पहनती हैं। फिल्म एक्टर रणदीप हुड्डा की माता आशा हुड्डा ने कहा कि तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं। हरियाली तीज उल्लास और उमंग का उत्सव है जो हमारे जीवन में भी हरियाली लाने का प्रयास करता है। कार्यक्रम को जिला बाल कल्याण परिषद की अधिकारी पिंकी मोर ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व संस्था की महासचिव राधिका बहल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, जिसमें अतिथियों ने सभी महिलाओं का साथ दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अनीता शर्मा, समाजसेविका अल्का भाटिया, अनुराग शर्मा सहित विभिन्न जिलों से आई संस्था की पदाधिकारी और महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

  • Related Posts

    आरडब्ल्यूए सेक्टर 76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का गठन, खड़क सिंह बने संरक्षक

    Spread the love

    Spread the love – विनोद नागर बने प्रधान, रणबीर डागर उप प्रधान बने फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 76 में सेक्टर 76 के सभी ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान एवम पदाधिकारियों के…

    Continue reading
    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

    Spread the love

    Spread the love  –    14 अगस्त “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाएगा — डॉ.कृष्णलाल मिड्डा   –    विभाजन की पीड़ा को देश कभी नहीं भूल सकता, यह स्मृति दिवस हमारे लाखों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निवेश के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में साइबर थाना एन.आई.टी. की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    निवेश के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में साइबर थाना एन.आई.टी. की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आरडब्ल्यूए सेक्टर 76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का गठन, खड़क सिंह बने संरक्षक

    आरडब्ल्यूए सेक्टर 76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का गठन, खड़क सिंह बने संरक्षक

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

    फरीदाबाद में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की शुरुआत, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा बल

    फरीदाबाद में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की शुरुआत, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा बल

    विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने वीरवार को फरीदाबाद का दौरा किया

    हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने वीरवार को फरीदाबाद का दौरा किया