तय समय में समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं में इजाफा विपुल गोयल की प्राथमिकता

Spread the love

-जनता के हर मुद्दे पर त्वरित समाधान करके राहत पहुंचाने का करते हैं काम

-फरीदाबाद से चंडीगढ़ तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के कार्यों को मिल रही सराहना

चंडीगढ़, 25 जलाई। जनता की समस्याओं के समाधान की बात हो या फिर सुविधाएं पहुंचाने की बात हो। शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल उम्मीद की किरण नजर आते हैं। उनके द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों की चर्चा फरीदाबाद से लेकर चंडीगढ़ तक है। तय समय में समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं में इजाफा उनकी प्राथमिकताओं में रहता है।
जनता से उनका ज्यादा सरोकार रहता है। श्री गोयल का मानना है कि जिस जनता ने उन्हें अपनी उम्मीदों के मुताबिक चुना है, उस जनता के साथ कभी भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिसकी हकदार जनता है, वह जनता को मिलना चाहिए। एक जनप्रतिनिधि का यह कर्तव्य बनता है कि जिस जनता के वोट से वह सम्मानित ओहदे पर पहुंचा है, उसका पूरा सम्मान वह करे। उनका सदा यही प्रयास रहता है कि सरकार की नीतियां अंतिम व्यक्ति तक बनें और अंतिम व्यक्ति को उनका लाभ मिले।
प्रदेश में जनता से सीधे जुड़े विभाग को संभाल रहे मंत्री विपुल गोयल हर काम को बारीकी से देखते, समझते और करते हैं। प्रदेश में उनके विभाग के अंतर्गत जनता के हित के कार्य निरंतर हो रहे हैं। हरियाणा के प्रमुख शहर गुरुग्राम, फरीदाबाद में स्थानीय निकाय विभाग के कार्यों को समय-समय पर वे देखने के लिए आते हैं। पंचकूला में ग्रीवेंस कमेटी में आ रही समस्याओं के मामले हों या फिर प्रदेश में अपने विभागों के मामले हों उन्हें वे उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके मंत्रणा करते हुए कार्यों को अमलीजामा पहचाने में रुचि रखते हैं।
मंत्री विपुल गोयल द्वारा शिकायतों के त्वरित निवारण पर जनता भी गदगद है और मंत्री का धन्यवाद भी कर रही है। विपुल गोयल का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता जनार्दन सर्वोपरि है। गलत कार्य करने वालों के साथ सख्ताई और समाज के साथ नरम नीति के मूल मंत्र पर चलते हुए विकास और जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। जनहित के कामों में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को हड़काने में भी विपुल गोयल देरी नहीं लगाते।

विपुल गोयल का कहना है कि जब सेवा मन से होती है, तो सम्मान अपने आप मिल जाता है। मोदी और नायब सरकार के शासन में पारदर्शिता, जनकल्याण की सोच और नीतियों को धरातल पर उतारने का संकल्प भाजपा को अन्य विपक्षी राजनीतिक पार्टियों से अलग दर्शाता है। उनका मानना है कि समस्या कितनी भी बड़ी हो उसका समाधान करना है तो तरीके बहुत हैं, अगर नहीं कराना हो तो बहाने में भी बहुत हैं। भाजपा का मूलमंत्र सेवा भाव है और इसी मूलमंत्र पर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे उसके लिए वे निरंतर प्रयास में रहते हैं।

विपुल गोयल के मंत्री के तौर पर लिए जा रहे फैसलों ने यह साबित कर दिया है कि अब देश की राजनीति में केवल वादे नहीं, बल्कि काम भी दिखना चाहिए जो सही मायने में धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। अपने काम से विपुल गोयल ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और जनता के हित में काम किया जाए तो जनता अपने आप नेता से जुड़ जाती है जिसका ताजा उदाहरण पंचकूला ग्रीवेंस कमेटी में देखने को मिलता है कि कैसे लोग मंत्री विपुल गोयल का समस्याओं के समाधान होने पर धन्यवाद करने पहुंचते हैं।

  • Related Posts

    आरडब्ल्यूए सेक्टर 76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का गठन, खड़क सिंह बने संरक्षक

    Spread the love

    Spread the love – विनोद नागर बने प्रधान, रणबीर डागर उप प्रधान बने फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 76 में सेक्टर 76 के सभी ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान एवम पदाधिकारियों के…

    Continue reading
    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

    Spread the love

    Spread the love  –    14 अगस्त “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाएगा — डॉ.कृष्णलाल मिड्डा   –    विभाजन की पीड़ा को देश कभी नहीं भूल सकता, यह स्मृति दिवस हमारे लाखों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निवेश के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में साइबर थाना एन.आई.टी. की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    निवेश के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में साइबर थाना एन.आई.टी. की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आरडब्ल्यूए सेक्टर 76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का गठन, खड़क सिंह बने संरक्षक

    आरडब्ल्यूए सेक्टर 76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का गठन, खड़क सिंह बने संरक्षक

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

    फरीदाबाद में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की शुरुआत, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा बल

    फरीदाबाद में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की शुरुआत, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा बल

    विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने वीरवार को फरीदाबाद का दौरा किया

    हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने वीरवार को फरीदाबाद का दौरा किया