भाजपा फ़रीदाबाद का नया अभियान: 'एक चिट्ठी विश्वास की’

फ़रीदाबाद, 22 जून 2024 । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा फ़रीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा द्वारा "एक चिट्ठी विश्वास की" अभियान की शुरुआत करते हुए तहत ज़िला उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख लक्ष्मण तंवर और उनकी टीम को विश्वास पत्र देकर सम्मानित किया। "एक चिट्ठी विश्वास की" अभियान के तहत, जिला अध्यक्ष भाजपा फ़रीदाबाद राजकुमार वोहरा द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रमुख को एक व्यक्तिगत चिट्ठी प्रदान की जाएगी और भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी ।इन सम्मान समारोहों से भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन और उनके योगदान की सराहना करना है । इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अवसर पर जिला महासचिव मनोज वशिष्ठ, जिला सह मीडिया प्रमुख आभास अग्रवाल, अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, इंजी. राकेश, फूल सिंह एडवोकेट, राजकुमार सैनी, दिवाकर सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रोहित सैनी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, धीरज सैनी, संजय ठाकुर ताल, हुकम सिंह, प्रेम सैनी, मुकुल सैनी और प्रियांशु सैनी आदि उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य किया जिससे लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार फरीदाबाद लोकसभा से सांसद बने और मोदी मंत्रिमंडल में लगातार तीसरी बार मंत्री बने । इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनके विश्वास को मजबूत करना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास की भावना को मजबूत करना है, ताकि भाजपा के प्रति उनका समर्थन और विश्वास और अधिक गहरा हो सके। "एक चिट्ठी विश्वास की" अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है जिससे कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच विश्वास की भावना को मजबूत हो सके । यह अभियान भाजपा फ़रीदाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को और अधिक मजबूत करेगी। इससे कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा । राजकुमार वोहरा ने कहा उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा समाज और देश के लिए समर्पित रहते हैं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम एक मजबूत और समृद्ध फ़रीदाबाद का निर्माण कर सकते हैं।” जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा पक्षियों के पीने के पानी के लिए सँकोरे भी भेंट किए गए। यह पहल भाजपा की समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सँकोरे भेंट करने का उद्देश्य पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना और उन्हें गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करना है।