वर्ष 2004 में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत के बाद चल रहा था फरार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 ने की कार्रवाई, ₹5000 का इनाम था घोषित
फरीदाबाद| पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डकैती एवं आर्म्स एक्ट के एक मामले में 22 साल से फरार चल रहे सजायाबी आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने बिहार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल अनुसार अशोक मंगला, निवासी सेक्टर-17, फरीदाबाद ने जनवरी 2001 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7–8 अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर चाकू के बल पर घर के सदस्यों को बंधक बनाकर नगदी व सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। जिस पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी हीरा कुमार राउत निवासी गांव रसूलपुर हबीब, जिला वैशाली बिहार को वर्ष 2003 में जिला अदालत फरीदाबाद ने 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। उसके बाद वर्ष 2024 में माननीय न्यायालय से उसको जमानत मिल गई थी, तभी से वह फरार चल रहा था। जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आरोपी के पुनः गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा उस पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। अपराध शाखा सेक्टर 56 टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरा कुमार राउत को 27 फरवरी को जिला सहरसा, बिहार से काबू किया है।
आरोपी का जिला अदालत सहरसा बिहार से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है। जिसको जिला अदालत फरीदाबाद के पेश किया जाएगा।

