भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

फरीदाबाद, 29 मार्च | भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर आज फरीदाबाद पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इस मौके पर जिला परिषद के डिप्टी चेयरमैन धर्म चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौधरी, हथीन मार्कीट कमेटी अध्यक्ष हरजीत चौधरी व अटाली के पूर्व सरपंच राजेश चौधरी, केपी तेवतिया सहित अनेक गणमान्यजनों भी उनके साथ पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर देश के जनमानस से जुड़ते हुए विकास, आत्मनिर्भरता, कृषि, नवाचार और राष्ट्रहित के मुद्दों को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से देश के सामने रखा।राजकुमार चाहर ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी हमेशा उन विषयों को सामने लाते हैं, जो सीधे समाज और देश के भविष्य से जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि आज का भारत केवल समस्याओं पर चर्चा करने वाला देश नहीं, बल्कि समाधान प्रस्तुत करने वाला राष्ट्र बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और नौजवान केंद्र की नीतियों के केंद्र में हैं। उन्होंने विशेष रूप से किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बीते वर्षों में किसानों की आय बढ़ाने, खेती को आधुनिक बनाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने और फसलों के बेहतर दाम सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। चाहर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान हित को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि योजनाओं और बजट के जरिए उसे जमीन पर उतारा है।इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध और उसके भारत पर संभावित प्रभाव को लेकर भी विस्तार से अपनी बात रखी। राजकुमार चाहर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर वैश्विक बाजार, कच्चे तेल की कीमतों, लॉजिस्टिक्स, उर्वरक आपूर्ति और आयात-निर्यात पर पड़ सकता है, लेकिन भारत सरकार पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहले ही ऐसी नीतियां तैयार की हैं, जिनसे देश की आवश्यक आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय डीजल, खाद, बीज, परिवहन और मंडी व्यवस्था है, और केंद्र सरकार इन सभी पहलुओं को लेकर पूरी तरह सजग है। यदि वैश्विक संकट का असर कहीं भी देखने को मिलता है, तो सरकार किसानों पर उसका अतिरिक्त बोझ नहीं पडऩे देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है किदेश का किसान सुरक्षित रहे, खेती प्रभावित न हो और खाद्यान्न उत्पादन की रफ्तार बनी रहे। राजकुमार चाहर ने कहा कि आज भारत दुनिया के कठिन हालातों के बीच भी मजबूती से खड़ा है, क्योंकि देश के नेतृत्व में स्पष्टता, निर्णय क्षमता और दूरदर्शिता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर संकट में देशवासियों के साथ खड़ी रही है और आगे भी किसानों सहित हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।अंत में उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखने, बल्कि उन्हें अपने जीवन और समाज में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मन की बात राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है और इसका संदेश गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)