अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही भाजपा का लक्ष्य : पंकज पूजन रामपाल
अंत्योदय और एकात्म मानववाद की विचारधारा पर आधारित है भाजपा की नीति : पंकज पूजन रामपाल
फ़रीदाबाद 29 मार्च । भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने फरीदाबाद के इंद्रप्रस्थ मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है, जो अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्थापित सुशासन की नींव को वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक विकास पहुँचा रहे हैं। भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों ने समाज के वंचित वर्गों को नई दिशा ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक अवसरों के साथ सशक्त भविष्य के अवसर भी प्रदान किये है। श्री रामपाल ने भाजपा के इतिहास और उसके वैचारिक आधार को रेखांकित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख किया तथा कार्यकर्ताओं से इन्हें अपनाकर समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा के इन्द्रप्रस्थ मंडल में मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी की अध्यक्षता में मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्षद अनिल नागर, पार्षद अजय बैसला, भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, तिलपत मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी, मंडल महामंत्री सुरेश महाजन, करणपाल शर्मा, प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे । इस मंडल प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं के रूप में जिला अध्यक्ष के साथ पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अरुआ, जिला सचिव अनुराधा डीगवाल एवं शिवम रतन ने भी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च से प्रारंभ हुए फ़रीदाबाद जिले के सभी 15 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने भाजपा की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में कार्य करने की सबसे बड़ी विशेषता सामूहिकता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता “मैं” के स्थान पर “हम” की भावना से कार्य करते हैं, तो संगठन एक परिवार के रूप में विकसित होता है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठनात्मक संस्कारों को आत्मसात करने की प्रक्रिया है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष करमबीर बैसला, टी.एन कपूर, आदित्य भसीन, ममता श्रीवास्तव, बिन्दु कौल, वी.के. अग्रवाल, बलराज गुप्ता, राज मेहता, सुधीर पांडा, राजीव मल्होत्रा, दीपक चोपड़ा, चित्रा शर्मा स्नेहलता मेहता और काफी बड़ी संख्या में दायित्ववान भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

