स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

फरीदाबाद, 5 अप्रैल। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नेत्र जांच कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 700 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इनमें 233 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। करीब 23 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया।  आश्रम की ओर से इनका ऑपरेशन निशुल्क कराए जाएंगे। अन्य लोगों ने हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी) सहित सामान्य चिकित्सा सेवाएं निशुल्क प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिपति एवं श्रीरामानुज संप्रदाय के तीर्थ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया। इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। ऐसे में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इस प्रकार के शिविर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
शिविर में पार्क अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच की। इसमें नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी) सहित सामान्य चिकित्सा सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और बीएमडी जांच भी निःशुल्क की गई। नेत्र जांच के दौरान कई मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। दवाइयां भी आश्रम की ओर से निशुल्क दी गई। इस आयोजन में भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल हॉस्पिटल, मानव रचना डेंटल कॉलेज और यूनिपैथ लैब का विशेष सहयोग रहा। आश्रम में आए श्रद्धालुओं ने श्रीसिद्धदाता आश्रम के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से न केवल समय पर रोगों की पहचान होती है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलती है। इस मौके स्वामी ने शिविर मे आए लोगों को और चिकित्सकों को आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)