फरीदाबाद, 16 अप्रैल 2026 : आज ओप्पो इंडिया ने भारत में ओप्पो एफ33 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें दो स्मार्टफोन, ओप्पो एफ33 प्रो 5जी और ओप्पो एफ33 5जी शामिल हैं। एफ 33 सीरीज ओप्पो की एफ लाईन में अभी तक की सबसे आधुनिक सीरीज है, जिसमें सेगमेंट में सबसे बेहतर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा, आईपी69के ड्यूरेबिलिटी, 7,000 एम.ए.एच की जबरदस्त बैटरी, कलरओएस16 और 5जी++ कनेक्टिविटी दी गई है। ओप्पो की यह एफ33 सीरीज आईपी69के, आईपी68 और आईपी66 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे पानी, धूल और उच्च तापमान से सुरक्षित बनाती है। इसके साथ ही 360-डिग्री आर्मर बॉडी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे बेहद मजबूत बनाते हैं। ओप्पो एफ33 प्रो 5जी की बिक्री 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि एफ33 5जी 26 अप्रैल से उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक ऑफर्स और ईएमआई विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं।

ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने बताया कि, ‘‘एफ सीरीज भारत की सबसे ड्यूरेबल चैंपियन है। यह स्मार्टफोन जीवन की वास्तविक परिस्थितियों के लिए बनाया गया है। एफ33 सीरीज में हमने इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 100 डिग्री एफ.ओ.वी (फील्ड ऑफ व्यू) के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और कई ए.आई इमेजिंग फीचर्स दिए हैं। हमारी कोशिश है कि ड्यूरेबिलिटी और शानदार फोटोग्राफी के लिए ग्राहकों को महंगी कीमत न चुकानी पड़े। ग्राहकों को मॉनसून की ट्रैकिंग पर जाने की ड्यूरेबिलिटी और ग्रुप में हर व्यक्ति को सेल्फी में कैप्चर करने जैसी खूबियां एक ही स्मार्टफोन में मिल सकें। एफ33 हमारे इस वादे को पूरा करता है और भारत की मोबाईल-फर्स्ट पीढ़ी को वो सभी खूबियां प्रदान करता है, जिनके वो हकदार हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)