फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, ब्यापार मंडल तिकोना पार्क के प्रधान व् भूतपूर्व विधायक स्व0 श्री कुंदन लाल भाटिया के सुपुत्र डा. राजेश भाटिया का जन्मदिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से उनके कार्यालय पर लोगों का उन्हें बधाईयां देने के लिए तांता लग गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों की तादाद भी बढ़ती गई। बधाईयां देने वाले लोगों ने कहा कि डा. राजेश भाटिया न केवल व्यक्तित्व के धनी है बल्कि मिलनसार और मुदुभाषी भी है, यही कारण है कि शहर के सभी लोग उन्हें स्नेह और सम्मान देते है। लोगों ने बताया कि डॉ. भाटिया वर्षाे से धार्मिक एवं सामाजिक कार्याे में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे है, लोगों के दुख-सुख में जाना आना हो या फिर शहर में कोई धार्मिक आयोजन अथवा तीज-त्यौहार, डॉ. राजेश भाटिया सदैव तत्परता से अपनी भागेदारी निभाते है। जन्मदिन पर सर्वप्रथम डॉ. राजेश भाटिया ने मंदिर में मत्था टेकते हुए परमपिता परमात्मा का आर्शीवद लिया। इस दौरान लोगों के स्नेह व आर्शीवाद से उत्साहित डा. राजेश भाटिया ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर इतनी बड़ी तदाद में उन्हें शुभकामनाएं देने आने वालों सभी लोगों का वह दिल से आभार जताते है और वह कोई राजनैतिक व्यक्त्वि नहीं बल्कि एक आम इंसान है, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि यह शहर उनका परिवार है और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य है, वर्षाे से वह उनके साथ इस शहर में अपना जीवन बीताते आ रहे है और आगे भी वह अपने जीवन में लोगों के साथ मिलकर सामाजिक व धार्मिक कार्याे को इसी प्रकार साकार करते रहेंगे। इस मोके पर रमेश सहगल, राज कुमार वोहरा, गुलशन बग्गा, बंसी लाल कुकरेजा, राजू भाटिया, सुभाष भाटिया, राहुल झा, इन्दर चावला, वेद मामा, विपिन भाटिया, देवी लाल, चन्नू आज़ाद, सुरिंदर सिंह, सनी चावला, आई.इस, जैन, सरदार मनीषजीत सिंह, डिंसी डुडेजा, रवि नागपाल, बिट्टू सिंह, नीरज मिगलानी, कैलाश गुगलानी, अमित कपूर, हरीश भाटिया, तपस्या मेहरा, विजय कंटा, चुन्नी लाल चावला, शेर सिंह भाटिया, लोचन भाटिया, संजय अरोड़ा, राकेश भाटिया, संजीव ग्रोवर, वीरेंदर सिंह, गौरव कपूर, मोहन लाल अरोड़ा, श्याम बांगा, रजिंदर भाटिया, कालू चौधरी, संजय भाटिया, भगत जी, आनंद कांत भाटिया, सुरेंदर गेरा, सोमनाथ ग्रोवर, अधिवक्ता सोराज अधाना, कमल चोपड़ा, अधिवक्ता सोनिया माहेश्वरी, जितेंदर खुराना, परविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरिंदर नौनिहाल, दविंदर डंग, मोंटू सिंह, अनिल अरोड़ा, मोनिका भाटिया, विशाल भाटिया, अमर बजाज, रिंकल भाटिया, खेम बजाज, पंकज बत्रा, शीतल जैन, रश्मि भाटिया, अमित नरूला, सचिन भाटिया, प्रेम बब्बर, अजय शर्मा, अनिल चावला, बसंत कुमार, भारत कपूर, रविंदर गुलाटी, यश छाबड़ा, साम्भा, मन्नू लाला, प्रदीप भाटिया, संदीप भाटिया, जुली रतड़ा व् अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)