फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 10 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील किया गया।

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि डबुआ कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद के डी-ब्लॉक स्थित पुराने डाकखाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें सलामु पुत्र अब्दुल की मीट शॉप तथा अफसर पुत्र नूरुद्दीन की मीट शॉप शामिल हैं, जिन्हें निगम नियमों का उल्लंघन करने के चलते सील कर दिया गया।

यह सीलिंग कार्रवाई सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, राहुल और गजराज सहित निगम की टीम मौजूद रही।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित दुकानों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उपरोक्त दुकानों की लगातार शिकायतें मिल रही थी।साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नगर निगम के नियमों के अनुसार ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)