श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की कांफ्रेंस

नई दिल्ली । श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए अदालत में मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी पक्ष ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अपनी बात रखी। न्यास सात जून को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन करेगा।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं कोर्ट में प्रकरण के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि अदालत में मामले को बिना बात लंबित करने के प्रयास जारी हैं। जबकि सभी जानते हैं कि अतिक्रमण करके बैठे लोगों का भगवान की जन्मभूमि पर कोई हक नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने सभी साक्ष्य अदालत में दिए हैं और सात जून को संत महंतों के समक्ष भी इन साक्ष्यों को रखेंगे। फलाहारी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के हैं। उनकी जन्मभूमि को मुक्त कराने के इस अभियान में सभी को बिना किसी भेदभाव के साथ आना चाहिए।
इस अवसर पर न्यास अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं धर्म संसद के प्रभारी रूप सिंह नागर ने जन्मभूमि पर कब्जा बैठे लोगों को देश की एकता अखंडता के लिए तुरंत कब्जा छोडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान की जन्मभूमि पर कब्जा छोडऩे के एवज में न्यास दोगुनी जमीन तक देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि देश हिन्दुओं के बंटने के कारण गुलाम रहा है। हमें वह गलती दोबारा नहीं दोहरानी है। हिन्दुओं को जागृत करने के लिए न्यास दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सात जून को अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन कर रहा है। जिसमें देश विदेश से लाखों लोगों को पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की आवाज का समर्थन करना चाहिए। यह पूरी तरह से अराजैनतिक कार्यक्रम है और इस धर्म संसद में बड़े बड़े संतों ने आने पर सहमति दी है।
इस अवसर पर ख्याति प्राप्त सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले को बारीकी से देखा है और हम अदालत में जीतेंगे। सिंह ने कहा कि कब्जे में बैठे लोगों को करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का सम्मान करते हुए स्वयं ही उस स्थान को खाली कर देना चाहिए।
इस अवसर पर न्यास की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धर्मसंसद सह प्रभारी सोनिया ठाकुर, न्यास के दिल्ली अध्यक्ष महिपाल सिंह बिडलान, प्रवीण शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री आशू चौहान आदि ने भी अपनी बात रखी और देशवासियों से इस धर्मसंसद को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)