फरीदाबाद। पल्ला से मवई नहर रोड बंद किए जाने के खिलाफ विशाल महापंचायत का आयोजन पूर्व पार्षद देवेन्द्र पहलवान के कार्यालय पर किया गया जिसमें हरकेश नगर,धीरज नगर,शिव कालोनी,पल्ला गांव,तिलपत,एत्मादपुर,मवई,फौजी कालोनी,टीटू कालोनी,22 कीला,हनुमंत कालोनी,यमुना एन्कलेव पार्ट-1,2,3,4,5 व सांई नगर के हजारों लोग ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रर्दशन किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद देवेन्द्र पहलवान,पार्षद अजय बैंसला,पार्षद उमेश शर्मा,राजसिंह विकल,युवा भाजपा नेता लोकेश बैंसला,महेन्द्र पंडित जी,गौरव अग्रवाल,विजय सिंह तंवर व मल्खान चपराना मुख्य रूप से उपस्थित थे। महापंचायत को संबोधित करते हुए देवेन्द्र पहलवान ने कहा कि रास्ता बंद किए जाने जैसे अमानवीय कायीं के खिलाफ हमें एकजुट रहना है और अपनी बात को प्रशासन और सरकार को समझाने का प्रयास करना है। उन्होनें कहा कि जब यह नहर निकली थी उस समय अंग्रजों का शासन था,अंग्रेजो ने हमारी जमीन धक्के से ले ली। उन्होनें नहर की और जाने के लिए ही रास्ते बनाए थे,यदि रास्ता बंद करना होता तो वह पहले ही कर सकते थे। आज यहां पूरे देश के लोग आकर बस गए है और यह रास्ता उनकी लाईफ लाइन है। देवेन्द्र पहलवान ने कहा कि सरकार ऐसी पालिसी लेकर आए जिससे इन गरीब लोगों को 50 गज का प्लॉट सस्ते में मिल सके। उन्होनें कहा कि यदि हमें कानूनी लड़ाई भी लडऩी पड़ेगी तो हम लड़ेगें। उसके लिए हम 10 सदस्ययी कमेटी बनाएगें। पार्षद अजय बैंसला और पार्षद उमेश शर्मा ने कहा कि हम अपने मुख्यमंत्री और सांसद के संज्ञान में इस विषय को लाएगें, हमे पूरा भरोसा है कि वो हमारी पूरी मदद करेगें। उन्होनें कहा कि कानूनन हम इस लड़ाई को जीतकर रहेगें क्योकि जनता हमारे साथ है। हमें बाबा सूरदास पर पूरा भरोसा है यदि हम इकठठे रहेगें तो यह लड़ाई जरूर जीतेगें। रास्ता बंद करना अमानवीय है इससे यहां रहने वाली लाखों की आबादी बहुत बुरी तरह प्रभावित होगी। दीवार होने से कालोनी बासियों को निकास नहीं मिलेगा। रोजगार पर जाने वाले लोग और खासकर स्कूली बच्चों पर भी इसका असर पड़ेगा क्योकि यहां स्कूलों की बस भी आती है,बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा इससे परिजनों को भी खासी परेशानी होगी। लोकेश बैंसला ने कहा कि  कानून के दायरे में रहकर इसका हल निकला जाएगा ताकि आमजन की समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर विभिन्न कालोनियों के हजारों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)