फरीदाबाद | बिजली निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय की आवाज के खिलाफ जॉइंट एक्शन फ्रन्ट के तले हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने कच्चे एवं पक्के सभी कर्मचारियों ने लामबंद होकर यूनियन के मार्फ़त से निगम मैनेजमेंट के नाम संबंधित उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर इकट्ठा होकर गेट मीटिंग करते हुए उपमंडल छांयसा के एसडीओ नीरज त्यागी को अपना ज्ञापन पत्र सौंपा । जिसमे सब डिवीजन छांयसा के प्रधान जगदीश चंद एवं सचिव दिगम्बर मलिक के नेतृत्व में सैंकड़ों कर्मचारियों ने दफ्तर के आँगन में यूनियन की दरी बिछाकर एक घन्टे गेट मीटिंग के माध्यम से बिजली निगम मैनेजमेंट और प्रदेश सरकार के खिलाफ कर्मचारी विरोधी कार्यशैली करार देते हुए जमकर नारेबाजी की । कर्मचारियों का आरोप है कि कच्चे कर्मचारियों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है । उनका कहना है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कर्मचारियों को लाने के बाद इस से पहले बिजली निगम के मार्फ़त से जो सैलरी पहले टाइम पर मिला करती थी वह अब लेटलतीफी से मिलती है और बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के कारण कर्मचारियों में डर और असमंजस का माहौल बन रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं । इसके साथ ही कर्मचारियों ने एचकेआरएन की एक्सटेंशन समय पर जारी करने की मांग उठाई ताकि कच्चे कर्मचारियों की सैलरी में देरी ना हो और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े । कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से मांग की है । कि जल्द से जल्द एक्सटेंशन प्रक्रिया पूरी कर कच्चे कर्मचारियों को राहत दी जाए । इस मौके पर उपप्रधान दिगंबर लाम्बा, जॉइंट सेक्रेटरी राजकमल मलिक, ऑर्गेनाइजर अशोक अत्री, जितेंद्र अत्री, रोहित कुमार, जगदीश पवार, सुधीर कुमार, विष्णु कुमार सहित कई कर्मचारी नेता और बिजली कर्मचारी भारी तादात में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)