बल्लभगढ़।
पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) और भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा ने संयुक्त रूप से बल्लभगढ़ में *’हरित धरा अभियान’* का शंखनाद किया है। इस महा-अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में 1000 पेड़ लगाने और उनके पूर्ण रखरखाव का संकल्प लिया गया है, ताकि आने वाले समय में बल्लभगढ़ को एक स्वच्छ और हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बल्लभगढ़ के विधायक व पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर श्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैसला ने शिरकत की। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए बल्लभगढ़ के सभी वार्डों के पार्षद योगेश शर्मा ,जसवंत पवार, रवि भगत, सोनू वैशनव , किरण बाला जी और स्वराज भाटी, सुषमा यादव, संगीता नेगी इस अभियान का हिस्सा बनने पहुंचे, जिससे आयोजन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा ने स्वयं पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने दोनों संस्थाओं से डायरेक्टर दीपक यादव और प्रधान राम भारद्वाज के इस साझा प्रयास की खुलकर सराहना की। विधायक जी ने कहा की अक्सर देखा जाता है कि लोग उत्साह में पौधे तो लगा देते हैं, लेकिन बाद में उनकी देखभाल न होने के कारण वे नष्ट हो जाते हैं। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और भारत विकास परिषद की यह पहल इसलिए सबसे अलग और प्रशंसनीय है क्योंकि इन्होंने पौधों को सिर्फ लगाने का नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उचित रखरखाव करने का भी संकल्प लिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज के अन्य वर्गों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इन संस्थाओं से सीख लेनी चाहिए और अपने आस-पास के वातावरण को सुधारने के लिए आगे आना चाहिए।
बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जो 1000 पेड़ इस अभियान के तहत रोपे जा रहे हैं, वे आने वाले समय में विशाल वृक्ष का रूप लेंगे। यह वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रचुर मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन, फल और शीतल छाया प्रदान करेंगे।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैसला और उपस्थित पार्षदों ने भी इस मुहिम को समय की मांग बताया और कहा कि ऐसे प्रयास ही धरती को ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं
इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन दीपक यादव, शिक्षकों, विद्यार्थियों और भारत विकास परिषद (गोविंद शाखा) के अजय शर्मा, शिव प्रकाश,वीरेंद्र वर्मा,सरवन सिंह आर्य,अमित त्यागी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस हरित धरा अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाएंगे और बल्लभगढ़ को हरा-भरा बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)