फरीदाबाद। सैनिक कालोनी और अचीवर्स कालोनी के लोग आज अपनी  समस्या को लेकर सैनिक कालोनी के पूर्व प्रधान राकेश धुन्ना के नेतृत्व में सैकडा़े लोग बडखल विधायक धनेश अदलखा के एनएच-1 कार्यालय में उनसे मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। सैनिक कालोनी के लोगों ने अपनी पानी की समस्या के बारे में विधायक को बताया। विधायक धनेश अदलखा ने लोगों को आश्वासन दिया कि आज के बाद उन्हें पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। विधायक जी ने कहा कि आपकी समस्या को 2-3 दिन में ं जड़ से खत्म करने का काम करूगां। इस मौके पर अचीवर्स के लोगों ने पानी,बिजली की समस्या और विधायक जी से गुहार लगाई कि हमारी कालोनी को नगर के अधीन ले लिया जाए ताकि हमारे विकास कार्य आपकी देखरेख में तेजी से हो सके। विधायक ने उन्हें भी आश्वासन दिया कि आपकी नगर निगम में अधीन करने वाली मांग को  वे ग्रीवेन्स कमेटी की बैठक में उठाएगें और मुझे आशा कि आपकी लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का भी अंत होगा। इस अवसर पर राकेश धुन्ना ने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर और हमारे विधायक धनेश अदलखा की नीति और नीयत में कोई अंतर नही है वो जो कहते है उसके पूरा करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)