फरीदाबाद। बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” रहा। कार्यक्रम में एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर श्री प्लास बरुआ और सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर श्री अंकुर हजारीका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मैनेजमेंट टीम के सदस्य श्री तरुण जौहर और श्री रविन्द्र जी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी श्री योगेश गौड़, श्री सुमित गौड और ओम साईं गैस से श्री संजय कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान एचपीसीएल द्वारा विद्यालय में “पर्यावरण बचाओ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा छठी-ए से जस्सी, कक्षा छठी-ए से पलक, कक्षा छठी-बी से जस, कक्षा पांचवीं-सी से दृष्टि और कक्षा पांचवीं-ए से तनिष्का के चित्रों को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना सोबती एवं उप-प्रधानाचार्य श्री आशीष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सतर्कता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 9 की छात्रा सिमरन ने “एलपीजी क्या है, इसके महत्व और ऊर्जा के स्रोत के रूप में इसके उपयोग” विषय पर जानकारी दी। वहीं कक्षा 9 के छात्र ऋत्विक ने “ग्लोबल वार्मिंग” विषय पर भाषण दिया। कक्षा 6 के छात्र आर्यन ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर श्री प्लास बरुआ ने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहल बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धरती को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि “आइए, रंगों को बोलने दें, रचनात्मकता को बहने दें और मिलकर अपनी धरती को रहने के लिए और बेहतर बनाएं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)