1857 के बाद पहली बार ऐतिहासिक रानी की छतरी पर जलाए गए 11 हजार दीपक, सजावटी रोशनी से जगमगाया ऐतिहासिक स्थल
नगर निगम प्रशासन द्वारा रानी की छतरी को सजाने का किया गया सुंदर कार्य
बल्लभगढ़। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक रानी की छतरी पर आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 170 वर्षों के बाद रानी की छतरी हजारों दीपों से जगमगाई।।
यहां लगभग 11 हजार दीपक जलाए गए तथा सजावटी लाइटों से पूरे परिसर को रोशन किया गया।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए ।
कार्यक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से रानी की छतरी पर तैयारियां चल रही थी। नगर निगम के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।
करीब 3 करोड़ रुपये से किया जा ऐतिहासिक स्थल का सौंदर्यीकरण,
विधायक पं. मूलचंद शर्मा के प्रयासों से ऐतिहासिक रानी की छतरी के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य करवाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये की राशि से इसके जीर्णोद्धार का कार्य करवाया था। इसके बाद लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि से अन्य विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी मंजूरी दिलाई गई।
बताया जाता है कि वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह ने अपनी पत्नी के लिए रानी की छतरी का निर्माण करवाया था। ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार रानी इसी परिसर में बने कुंड में स्नान करती थीं। राजा नाहर सिंह के शहीद होने के बाद जब रानी ने बल्लभगढ़ को छोड़ा था उसके बाद से यह ऐतिहासिक स्थल लंबे समय तक वीरान रहा।
बता दें कि वर्ष 2014 में भाजपा से बल्लभगढ़ से विधायक बनने के बाद पं. मूलचंद शर्मा ने इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का अभियान शुरू किया। उनके प्रयासों से रानी की छतरी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया गया। जबकि शहर में शहीद राजा नाहर सिंह की दो दो प्रतिमाएं लगवाने का कार्य किया।
‘सेवा ही संकल्प’ के साथ स्वच्छता अभियान से हुई दिन की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ में ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने अंबेडकर चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा,भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, एसडीएम मयंक भारद्वाज,नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह,पार्षद सोनू वैष्णव,पार्षद महेश गोयल,पार्षद योगेश शर्मा,पार्षद रवि भगत,हुकम सिंह भाटी,संदीप चौधरी,ईश्वर नंबरदार,प्रदीप गुप्ता,प्रेम खट्टर,राहुल गोयल,सफाई जोन इंचार्ज अजीत रावत, जाट सभा के प्रधान सुभाष प्रधान, मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला,पारस जेन,अंबिका शर्मा, बबली प्रधान,गौरव विरमानी ,टेकचंद शर्मा,सचिन गर्ग,सुनील शास्त्री,कौशल पंडित,महावीर सेनी,पीएल शर्मा,सुषमा यादव,
सहित शहर के गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एवं सेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया गया।

