फरीदाबाद। ७७वें दशहरा की तैयारियों को लेकर आज श्री महावीर दल दशहरा कमेटी(रजि.) अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी के प्रधान धर्म बरेजा,महासचिव राज मिगलानी,सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग,लोकनाथ मिगलानी,ओमप्रकाश ढीगड़ा,यश बब्बर,महेन्द्र वर्मा,पप्पू नागपाल ने सेक्टर-16ए दशहरा मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और वहां दिखी छोटी से छोटी कमी को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान धर्म बरेजा,महासचिव राज मिगलानी ने कहा कि ७७वां दशहरा ऐतिहासिक और शानदार होगा। यह आयोजन पंजाबी सभा के चेयरमेन वासदेव सलूजा और ओल्ड फरीदाबाद पंजाबी सभा के प्रधान संजीव सलूजा के सहयोग और आर्शीवाद से किया जा रहा है। १८ अक्टूबर को डन्डोत परिक्रमा का शुभारंभ वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड होगें और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के कर कमलों द्वारा होगा। २० अक्टूबर को दशहरा पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर,केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,महापौर प्रवीण बतरा जोशी,पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला होगें। २१ अक्टूबर को भरत मिलाप पर मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अमन गोयल,पार्षद शैफाली सिंगला,पार्षद कुलदीप साहनी और पार्षद सचिन शर्मा होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सभा के चेयरमैन वासदेव सलूजा करेगें। धर्म बरेजा और राज मिगलानी और यश बब्बर ने बताया कि पिछले ७७ वर्ष से यह दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है सिर्फ कोरोना काल को छोडकर। यह चौथी पीढ़ी है जो इसे भव्य रूप में मनाने में जुटी है। कमेटी की पूरी टीम रावण दहन के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी जिसमें लोकनाथ मिगलानी,ओमप्रकाश ढीगड़ा,घनश्याम वधवा,किशन छाबड़ा,दीनानाथ वधवा,तिलक जी,अमित मिगलानी,टिन्कू मिगलानी,मोहित नारंग,माहित वीर जी व दीपक राज शर्मा ऐवम पूरी टीम दिन रात लगी हुई है।
77वां दशहरा अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज धूमधाम से मनाएगा-धर्म बरेजा
ByFaridabad Darshan
Oct 17, 2026
